एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए ऐसा कारनामा किया, जिसने पूरे पानीपत तो हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
2 of 12
Panipat Murder
एक लड़की की हत्या जितनी खतरनाक तरीके से की गई थी, इसकी कहानी उससे ज्यादा खौफनाक मिली। दरअसल, हरियाणा के पानीपत के एक गोशाला परिसर के कमरे में जिस ज्योति का तेजाब से जला शव मिलने का दावा मंगलवार को पुलिस ने किया था, वह शिमला के एक होटल में अपने प्रेमी के साथ अर्धनग्न हालत में जिंदा पकड़ी गई है।
विज्ञापन
3 of 12
आरोपी लड़की
उस दिन हत्या ज्योति की नहीं एसडी कालेज की सैकेंड ईयर की छात्रा सिमरन की गई थी। दोनों आरोपियों का इरादा एक युवक की हत्या का भी था, ताकि घर वाले उन दोनों को मृत मान लें और वे कहीं दूर रहकर अपने प्रेम को परवान चढ़ाएं। पुलिस के अनुसार आर्य कालेज की बीए फाइनल ईयर की छात्रा ज्योति और उसके साथी कृष्ण को पुलिस ने वीरवार तड़के शिमला बस स्टैंड के नजदीक एक होटल से अर्धनग्न हालत में बरामद किया।
4 of 12
आरोपी लड़के की फाईल फोटो
अटावला निवासी कृष्ण एसडी कालेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। कृष्ण के खिलाफ सिमरन के पिता ने उनकी बेटी के अपहरण की शिकायत भी दर्ज कर रखी थी। मंगलवार की शाम जब जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर परिसर के पीछे एक युवती का शव मिला था तो चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिनाख्त ज्योति निवासी बराना के रूप में की थी। पुलिस ने शव भी ज्योति के परिवार को सौंप दिया था।
विज्ञापन
5 of 12
पुलिस की गिरफ्त मेें आरोपी लड़का
ऐसे रची साजिश
पुलिस के अनुसार सिमरन भी कृष्ण के कालेज में ही पढ़ती थी। दोनों एनएसएस कैंप में साथ रह चुके थे। कृष्ण अपनी गर्लफ्रेंड ज्योति का साथ पाना चाहता था। दोनों को यह आशंका थी कि परिजन उन्हें कभी मिलने नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने अपनी जगह किसी और का कत्ल कर खुद भाग जाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
6 of 12
Panipat Murder
पुलिस के अनुसार मंगलवार को कृष्ण के बुलाने पर ही सिमरन गोशाला परिसर के कमरे में पहुंची थी। उसके बाद वह अपने एक और साथी को फोन कर बुलाता रहा। इस बीच सिमरन को पीने के लिए नशीला कोल्ड ड्रिंक दिया गया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई तथा उसे ज्योति के कपड़े पहनाकर चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया।
विज्ञापन
7 of 12
सिमरन, जिसकी हत्या की गई
ऐसे बचा दूसरा युवक
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिमरन तो उस दिन समय पर पहुंच गई मगर दूसरा युवक कई बार फोन करने पर भी नहीं पहुंचा। उसने देर से आने की बात कही। सिमरन की हत्या के बाद वे दूसरे लड़के का इंतजार कर ही रहे थे कि तभी कोचिंग टीचर गोशाला परिसर में आ गई।
8 of 12
Panipat Murder
उसे देखकर दोनों घबरा गए और वहां से भाग गए। ज्योति का आईडी कार्ड और दूसरे पहचान पत्र दोनों ने मौके पर ही छोड़ दिए थे। दोनों को उम्मीद थी कि वे खुद को मरा हुआ दिखा कर अपने अंतरजातीय प्रेम को परवान चढ़ाएंगे मगर उनकी साजिश को सीआईए-थ्री पुलिस ने बेनकाब कर दिया।
9 of 12
Panipat Murder
हैरान रह गई पुलिस
पानीपत की सीआईए-थ्री ने एक पूर्व सूचना पर कृष्ण की गिरफ्तारी के लिए शिमला के होटल पर छापा मारा था। पुलिस को उम्मीद थी कि यहा कृष्ण के साथ सिमरन मिलेगी। मगर होटल के कमरे में कृष्ण के साथ ज्योति को पाकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। टीम ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और वीरवार शाम को टीम दोनों को लेकर पानीपत वापस आ गई।
10 of 12
Panipat Murder
सिमरन के परिजनो ने की डीएनए टेस्ट की मांग
इस मामले में अब तक फरार माने जाने वाली सिमरन निवासी आजाद नगर के परिजन खुलकर सामने आ गए हैं। आजाद नगर निवासी आलोक दुबे ने बताया कि वह पहले एनएफएल में ठेकेदार था और अपने पैतृक गांव बड़ोपुर छपरा बिहार में खेतीबाड़ी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे पानीपत में रहते हैं। उसने बताया कि वह वीरवार को थाना शहर में अपनी शिकायत पर दर्ज मुकदमें की जानकारी लेने गया था।
11 of 12
Panipat Murder
थाना में गोशाला मंदिर में मृत मिली छात्रा की फोटो लगाई गई थी। उसके नाथ में नथनी, बाएं हाथ पर धागा व दांतों को बारीकी से देखा। उसने शव का फोटो देखकर सिमरन के रूप में शिनाख्त की। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस व आला अधिकारियों से बात की। आलोक दुबे ने बताया कि उसकी लड़की हत्या जैसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकती और उनके संस्कार ऐसे नहीं थे। उन्होंने अपनी सभी रिश्तेदारियों के फोन नंबर ट्रेसिंग पर लगाकर जांच कराने की मांग की। उन्होंने पुलिस से अपना व अपनी पत्नी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। पुलिस ने उनको शुक्रवार को डीएनए जांच के लिए मधुबन जाने की कही।
पुलिस छात्रा हत्याकांड को सुलझा दिया है। आरोपी कृष्ण व खुद ज्योति ने ही हत्या की थी। शव की पहले खिनाख्त ज्योति के रूप में की थी, लेकिन ज्योति के सकुशल बरामद होने के बाद शव की शिनाख्त सिमरन के रूप में की है। सीआईए-थ्री की टीम ने कृष्ण व ज्योति को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है, जबकि आरोपी कृष्ण को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।