फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्या, सामने आया CCTV फुटेज, पढ़ें- किसने कही बदला लेने की बात

Tue, 29 Nov 2022 06:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सोनू बाउंसर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
रविंदर सोनू बाउंसर उर्फ सोनू रुकड़ा के हत्या आरोपी गुरमीत सिंह औलख के खिलाफ पर केस दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। गुरमीत सिंह औलख की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। सोनू रुड़का की गोली लगने से मौत होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई के साथ उसकी तस्वीरें वायरल हो गई। लॉरेंस बिश्नोई नाम के फेसबुक पेज पर बदला लेने की बात कही गई है। लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पोस्ट पर सोनू और बिश्नोई की फोटो डालकर नीचे लिखा गया है कि भाई जल्दी ही बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
घटना की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू के गहरे संबंध लॉरेंस बिश्नोई के साथ रहे हैं। पुलिस ने बाउंसर सोनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गुरमीत सिंह औलख टैक्सी यूनियन का प्रधान भी है और घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गई है। सोनू रुड़का पहले भी कई बार जेल जा चुका है, जहां उसके संपर्क गैंगस्टरों से थे। देहात पुलिस ने करीब एक साल पहले सोनू रुड़का को साथी के साथ पकड़ा था, तब भी उसके पास से पिस्तौल मिली थी। गोलीकांड की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

3 of 5
लॉरेंस बिश्नोई के साथ सोनू की फोटो। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
सीसीटीवी में पूरा विवाद कैद हो गया। इसमें नजर आ रहा है कि बलजिंदर, सोनू रुड़का और गुरमीत सिंह औलख पहले बहस करते हैं फिर हाथापाई शुरू हो जाती है। इतने में गुरमीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। इसके बाद सोनू रुड़का और बलजिंदर ने उससे पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान गुरमीत की पगड़ी उतर गई। इसके बाद उसने सीधे गोली चलाई जो सोनू रुड़का की छाती में जा लगी। इसके बाद उसने दूसरी गोली चलाई जो बीच बचाव कर रहीं बलजिंदर की माता को जा लगी।

4 of 5
लॉरेंस बिश्नोई और सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मृतक सोनू की पृष्ठभूमि भी आपराधिक रही है। पंचायत अफसर के बेटे को गोली मारकर हत्या करने के बाद चर्चा में आए सोनू रुड़का ने परागपुर में वीवा कोलाज के पास पंचायत अफसर जसविंदर सिंह के 24 वर्षीय बेटे तलविंदर सिंह को गोली मार दी थी। उस समय सामने आया था कि सोनू रुड़का लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। जिक्रयोग है कि सोमवार रात गुरमीत सिंह औलख ने मामूली विवाद के बाद रविंदर कुमार उर्फ सोनू रुड़का कला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेसबुक पोस्ट पर कही बदला लेने की बात। - फोटो : अमर उजाला
सोनू अपने दोस्त बलजिंदर औलख को मिलने उसके घर आया था। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि बलजिंदर और गुरमीत औलख आपस में चचेरे भाई हैं और दोनों की नहीं बनती। वारदात वाली रात भी दोनों के बीच गाड़ी टकराने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ। सोनू रुड़का बीच-बचाव कर रहा था तो गुरमीत सिंह औलख, जो नशे में धुत बताया जा रहा था, ने लाइसेंसी पिस्तौल से सोनू रुड़का को गोली मार दी। गोली सीधी छाती में लगी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। दूसरी गोली उसने बलजिंदर को मारी लेकिन वह उसकी माता कुलजीत कौर की जांघ में लगी। इसके बाद उसने फिर गोली चलाई जो बलजिंदर के हाथ में लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें