फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने शराब के ठेकादार ने खेला खूनी खेल, जानिए क्या है मामला?

Sun, 29 Jan 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
शराब बेचने को लेकर हुए झगड़े के बाद ठेकेदार व उसके साथियों ने पुलिस के सामने जमकर खूनी खेल खेला। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। जहां शराब बेचने को लेकर हुए झगड़े के बाद ठेकेदार व उसके साथियों ने गांव नकलोई में जमकर खूनी खेल खेला। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके परिजनों को भी पिस्टल के बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने सिपाही की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। 
 
विज्ञापन

3 of 7
हमले का शिकार हुए संदीप के भाई तकदीर को समझाते डीएसपी राहुल देव। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया। पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद सहित 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद सेक्टर 14-15 रोड पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट तक वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा।
 

4 of 7
पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव नकलोई निवासी संदीप (42) शुक्रवार रात को अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडों के अलावा पिस्टल के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट की वजह, संदीप के भाई तकदीर के साथ गांव में शराब का ठेका चलाने वाले परमजीत व उसके साथियों से हुआ झगड़ा था। इसी को लेकर परमजीत व उसके साथियों ने तकदीर के परिवार पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
उन्होंने तकदीर, उसके बहनोई सफीदो निवासी सुरेंद्र व मतलौड़ा निवासी अनिल, चाचा सतपाल, मां कृष्णा व बहन सविता को भी चोटिल कर दिया। संदीप के परिजनों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। रात करीब ढाई बजे चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उनके सामने भी हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां तक कि हमलावरों ने सिपाही संजीव की सर्विस रिवाल्वर छीन ली। बाद में बदमाशों ने तकदीर के भाई संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी और कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
हमले में घायल हुआ संदीप का बहनोई सुरेंद्र।
पुलिस ने तकदीर के बयान पर गांव निरथान निवासी परमजीत व अमरजीत, नकलोर्ई निवासी अमित, रतनगढ़ निवासी आशू, तिहाड़ कलां निवासी रवींद्र, सुमित, नितिन, मनोज बुखारा व पांच अन्य शामिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हमलावरों की गोली का शिकार हुए संदीप ने परमजीत व मनोज बुखारा को पहचान लिया था। मनोज बुखारा सोनीपत जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी है और फिलहाल जमानत पर था। उनका नाम लेने पर ही संदीप को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हमले में घायल हुआ संदीप का चाचा सतपाल।
पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
देर शाम डीएसपी राहुल देव ने पत्रकारों को बताया कि मामले में दो आरोपियों निरथान निवासी परमजीत व उसके साथी तिहाड़ कलां निवासी रवींद्र को काबू कर लिया है। परमजीत इससे पहले भी खरखौदा में गन हाउस से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है।

संदीप की हत्या के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी अमित पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। सभी हमलावरों की धरकपड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द काबू किया जाएगा।
डीएसपी राहुल देव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें