फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार में घर में घुसकर गोलियों से भूना, समझाती रह गई पुलिस

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
गैंगवार
हरियाणा में गैंगवार की घटना सामने आई है। घर में घुसकर हत्या के मामले में आरोपी युवक को गोलियों से भून दिया गया। वारदात चरखी दादरी में अंजाम दी गई। जिले के साहूवास गांव में मंगलवार को हुए गैंगवार में एक युवक की हत्या कर दी गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैंगवार
हथियारबंद लोगों ने हत्या के मामले के एक आरोपी को घर में घुसकर मार डाला। 15-20 लोग युवक के घर में घुस गए और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मारा गया युवक हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल में ही जमानत पर छूट कर आया था। घटना के विरोध में लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
गैंगवार
पुलिस अफसरों के समझाने के बाद लोगों ने शाम करीब चार बजे जाम खत्म किया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान के बताया कि सतेंदर उर्फ काला हत्या के एक केस में पिछले एक साल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। मंगलवार को सुबह वह अपने घर बैठा था। 

4 of 5
गैंगवार
इसी दौरान दो बाइक व एक गाड़ी में सवार होकर आए करीब 15- 20 बदमाश घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने लगभग 15 राउंड फायर किए। सतेंदर को आठ गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगवार
वारदात के बाद परिजनों और लोगों ने चरखी दादरी पहुंच कर लोहारू चौक पर जाम लगा दिया। लोग गांव से ट्रैक्टर ट्रालियों में चरखी दादरी पहुंचे और लोहारू चौक पर ट्रैक्टर ट्रालियों खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खत्म किया। इस दौरान यातायात ठप रहने से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें