धू-धू करती जलती रही महिला, तमाशबीन बने रहे लोग, मौत
Tue, 03 Jan 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
गोंडा के मनकापुर जवाहरनगर मोहल्ले में एक महिला की जलकर मौत हो गई। लोग बाहर खड़े तमाशा देखते रहे लेकिन अंदर कोई मदद के लिए नहीं गया।
घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे की है। पूजा (30) सभाजीत शर्मा की पत्नी अपने घर के अंदर अचानक धू-धू कर जलने लगी।
हादसे के बाद घटना का जायजा लेने पहुंची पुलिस।
बताया जाता है कि महिला का पति गोवा में रहकर कोई काम करता है। उसका कुछ दिन पहले उसके पति से झगड़ा हो गया था जो कि बाद में सुलझ गया था।