फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए,'अय्याश' मां से, जिसने प्रेमी से संबंध बनाने को मार दी बेटी

Fri, 03 Jun 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर बने आधी उम्र के आशिक को संबंध बनाने के लिए विधवा ने घर पर बुला लिया। यहां उसकी बेटी का दिल भी मां के आशिक पर आ गया। फिर जो हुआ, वो खतरनाक था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
वारदात, पंजाब के अबोहर इलाके में हुई। यहां एक विधवा मां ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि बेटी को उसी युवक से प्यार हो गया था, जिसपर उसकी मां फिदा थी। ये बात मां को सहन नहीं हुई और उसने बेटी को ही फांसी पर लटका कर मार डाला। इसके बाद कत्ल को खुदकुशी दिखाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन

3 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
23 मई को घर में दीक्षा की लाश पंखे से लटकती हुई बरामद की गई थी। उस समय मामला आत्महत्या का नजर आया था, लेकिन जब जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही बेटी को उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर फांसी पर लटकाकर मारा था। मंजू की आंखों में बेटी की मौत का कोई गम नजर नहीं आया।

4 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने मंजू ने कहा कि बेटी दीक्षा मेरे और विजय के प्यार में रोड़ा बन रही थी, इसलिए उसे मारना जरूरी हो गया था। उसे इस हत्या का कोई गम नहीं है। उसने कहा कि विजय ने केवल उससे ही प्यार किया है। उधर, विजय ने कहा कि मेरा यह जीवन में पहला प्यार था, लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया। मुझे पता होता कि महिला घिनौना कदम उठा सकती है तो मैं कभी भी यहां न आता।
विज्ञापन

5 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि 27 वर्षीय विजय पहले सऊदी अरब में काम करता था। इस दौरान उसकी फेसबुक पर मंजू से दोस्ती हो गई। सऊदी अरब में वीजा खत्म होने के बाद विजय रेवाड़ी हरियाणा के निकट स्थित अपने गांव माईम चला आया लेकिन एक जनवरी 2015 को मंजू ने विजय को अपने घर बुला लिया। जिसके बाद से विजय उनके घर रहने लगा तथा दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
एक दिन दीक्षा ने अपनी मां को विजय के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था लेकिन शातिर विजय ने दीक्षा को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मंजू ने विरोध किया। वह खुद विजय से शादी करवाना चाहती थी। दीक्षा का विजय के प्रति बढ़ता प्रेम उसकी मां को भी नजर आने लगा जो कि उसके बर्दाश्त से बाहर था इसलिए मंजू ने दीक्षा को डिप्रैशन की गोलियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेसबुक प्रेमी के लिए महिला ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत मंजू ने दीक्षा से एक सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। 23 मई को जब मंजू ने ब्लेड से दीक्षा के हाथ पर विजय लिखा देखा और उसके साथ उसने खून से लिखी हुई एक चिट्ठी भी देखी तो वह अपने आपे से बाहर हो गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दीक्षा का गला घोंट कर उसे मार डाला तथा उसकी लाश को पंखे पर लटका दिया ताकि यह मामला आत्महत्या का लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें