फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का दूसरा नाम था कन्नू, 45 हत्याएं करनी थीं, 3 कर चुका था, तस्वीरें

Fri, 03 Jun 2016 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में हुए एनकाउंटर में मारा गया 5 लाख का इनामी बदमाश कन्नू आतंक का दूसरा नाम था। उसने 45 हत्याएं करने की ठानी थी। 5 लोगों को गोली मार चुका था। इसमें 3 मारे गए थे। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
अजय उर्फ कन्नू सोनीपत के करेवड़ी गांव का रहने वाला था। उसके भाई संजय ने करेवड़ी गांव में सरपंची का चुनाव लड़ा था। कन्नू ग्रामीणों को डरा कर चुनाव जीतना चाहता था, लेकिन बदमाश के भाई को वोट नहीं मिले। इस वजह से संजय 45 वोटों से चुनाव हार गया। चुनावी हार के बाद बदमाश कन्नू के भाई संजय और पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
चुनावी हार का बदला लेने के लिए कन्नू के हत्याएं करनी शुरू कर दीं। कन्नू गांव के 45 लोगों की हत्या करना चाहता था। इसके बाद कन्नू ने गांव वालों पर हमला करना शुरू कर दिया। सबसे पहले गांव के सरपंच पर गोली चलाई, लेकिन उसकी जान बच गई। 9 मई को वीरेंद्र और सुनील नाम के दो युवकों पर गोली बरसा दी। इसमें वीरेंद्र की मौत हो गई, सुनील की हालत अभी भी गंभीर है।

4 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
12 मई को जगबीर और उसके बेटे अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी। कन्नू उन लोगों को टारगेट कर रहा था जिसने चुनाव में साथ नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दोहरी हत्याओं के मामले में 4 दिन के भीतर पहले 50 हजार इनाम रखा और फिर उसे बढ़ाकर 5 लाख कर दिया था। बावजूद इसके पुलिस को कोई रिस्पांस नहीं मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
गांव में कन्नू की इस कदर दहशत फैली थी कि कोई भी ग्रामीण आपस में बातचीत नहीं कर रहा है। सब डर रहे थे कहीं जुबान खोलने के बदले उन्हें गोली का शिकार न होना पड़ जाए। ग्रामीण इतने डरे हुए थे कि बुधवार 18 मई को घोषित हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए भी कोई स्कूल तक नहीं गया। गलियां सुनसान थीं, चौक, चौराहों पर बस पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
कन्नू के खिलाफ आपराधिक मामले: जून 2009 में बरोदा में लूट का केस दर्ज, 28 अगस्त 2009 को फिरौती का केस, अवैध हथियार रखने पर 27 सितंबर 2009 को केस दर्ज, 13 सितंबर 2009 को हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का केस, 21 जून 2011 को भिवानी सदर थाने में डकैती और अवैध हथियार रखने का केस, 22 जून 2011 को भिवानी में ही लूट की योजना बनाने का केस।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
1 सितंबर 2009 को मोहाना थाने में लूट और जान से मारने की धमकी का केस, 2 सितंबर 2009 को मोहाना थाने में हत्या के प्रयास का केस, 23 जुलाई 2012 को मोहाना थाने में हत्या के प्रयास का केस, 9 मई 2016 को सदर थाने में हत्या, हत्या का प्रयास और अवैध हथियार रखने का केस, 12 मई 2016 को एक युवक की हत्या का आरोप लगा जिसमें नामजद किया गया पर गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें