पंजाब के संगरूर जिले के गांव सारों में महिला ने पांच और ढाई वर्ष की बेटियों की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। भाई का आरोप है कि दो बेटियां पैदा होने के बाद ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। इस पर उसने यह कदम उठाया है।