करीब पांच महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की आरोपी सीरत ढिल्लों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सीरत ढिल्लों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। उस पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत पर भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं। 17 अगस्त से केस का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
4 of 8
Mohali murder
जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो चालक ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और एकम की मां पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
5 of 8
Mohali murder
बच्चों से लेकर मोबाइल शॉप वाला तक बना गवाह
पुलिस ने मामले में 55 गवाह बनाए है। इनमें ऑटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
Mohali murder
इसके अलावा सीरत के बच्चे, नौकरानी, गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था।
विज्ञापन
7 of 8
Mohali murder
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीरत की मां जसविंदर सिंह व भाई विनय प्रताप से पुलिस की स्पेशल टीम ने पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। हालांकि आरोपी में उनका भी नाम था।
जल्द ही पुलिस पेश करेगी सप्लीमेंट्री चालान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस आने वाले समय में इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी। यह उस समय पेश किया जाएगा जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी।