दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए निकले थे पांच दोस्त कि रास्ते में हादसा हो गया और दो को मौत अपने साथ ले गई। हादसे के बाद की पहली तस्वीरें देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
हादसा चंडीगढ़ में सेक्टर 19/27 के लाइट प्वाइंट पर मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जीएमएसएच-16 में एडमिट कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहां देर रात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक कार में बुरी तरह से फंस गए थे। लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (सीएच 01के 398-) काफी तेजी से एक पेड़ से टकराई। टक्कर के दौरान काफी जोरदार आवाज हुई। हादसे के दौरान एक अन्य कार भी चपेट में आने से बची।
4 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में सेक्टर 7 का रहने वाला अमन, सुरिंदर, मेजर, राघव और ब्रिजेश सवार थे। सभी दोस्त थे, लेकिन अलग-अलग कॉलेज से पढ़ाई करते थे। कार सेक्टर-7 के रहने वाले अमन की थी, जिसे वह खुद चला रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
अमन पीयू से लॉ कर रहा है। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में बतौर ड्राइवर तैनात हैं। मंगलावर को उनके दोस्त मेजर का जन्मदिन था। सेलिब्रेट करने के लिए वे सभी सेक्टर 21 से नाइट फूड स्ट्रीट के लिए जा रहे थे। जब वे सेक्टर 19-27 की लाइटों से मध्यमार्ग पर मुड़े तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। देखते ही देखते लोग जमा हो गए।
लोगों ने ही घायलों को कार से निकाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तीन युवकों को इलाज के लिए जीएमएसएच 16 ले गई। वहीं दो युवकों को निकालने के लिए फायर बिग्रेड बुलानी पड़ी। फिर कार को काटकर दोनों युवकों को निकाला गया और इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक थी तो उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।