शादी डॉट काम के जरिए युवती युवक से मिलती है, प्यार होता है शादी होने से पहले स्टोरी यहीं यू टर्न ले लेती है। युवती के जीवन में एक और युवक आ जाता है और वह युवती पहले वाले युवक से नाता तोड़ने की कोशिश करती है। लेकिन खेल बिगड़ जाता है। दोनों युवकों की एक घर के कमरे में युवती की मौजूदगी में मुलाकात हो जाती है और बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई पर पहुंच जाता है। विवाद की सूचना पर कालोनी के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और पुलिस पहुंच जाती है।
विज्ञापन
2 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
हालांकि युवती के परिजन पूरे मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई से मनाकर देते हैं और पुलिस को मजबूरन जांच स्थगित करनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार पिंजौर की एक कालोनी निवासी एक युवती शादी डॉट काम के माध्यम से फरवरी माह में पंजाब के खरड़ निवासी युवक परमजीत उर्फ परम के संपर्क में आती है। कुछ महीने बाद युवती का पटियाला निवासी युवक विचित्र से दोस्ती हो जाती है। युवती पहले वाले युवक परमजीत उर्फ परम से संपर्क तोड़ना चाहती थी।
विज्ञापन
3 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
लेकिन वीरवार सुबह युवती और उसका दोस्त विचित्र घर में थी कि परमजीत भी उसके घर पहुंच जाता है। दरवाजे को वह नॉक करता है, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परमजीत ने खिड़की को जोर से खड़काना शुरू कर दिया। इस पर युवती और उसके दोस्त विचित्र ने दरवाजा खोल दिया। घर में घुसते ही जैसे ही परमजीत ने युवती और विचित्र को देखा वह आग बबूला हो गया। दोनों में हाथापाई हो गई। परमजीत और विचित्र के बचाव में आई युवती को भी परमजीत ने धक्का मार कर पानी के टब में भी गिरा दिया।
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
विवाद की आवाज सुनकर कालोनी निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही विचित्र निकल गया। पुलिस ने पंजाब के खरड़ निवासी परमजीत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कि युवती के परिजनों ने पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं देना चाहते हैं और न ही किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई चाहते हैं। पुलिस अधिकारी जोगिंद्र सिंह और राजबीर सिंह का कहना है कि यदि युवती के परिजन शिकायत देते हैं तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे।