एमकॉम की छात्रा नवीन ने सुसाइड नोट में अपने मम्मी, पापा और भाई से माफी मांगते हुए फांसी लगा ली। घटना, रोहतक के एमडीयू हॉस्टल में हुई।
विज्ञापन
2 of 5
एमडीयू रोहतक में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
एमडीयू के गंगा हॉस्टल में मंगलवार शाम एमकॉम की छात्रा ने चुन्नी को फंदा बनाकर पंखे से लटकर जान दे दी। छात्रा के पास से पुलिस को दो पेज का अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। आहत छात्रा ने दो पेज के सुसाइड नोट में कार्टून बनाकर सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में यह कहीं भी जाहिर नहीं हो रहा कि आखिर लड़की को किस बात का मलाल था। बस उसने बार-बार माफी मांगी है।
विज्ञापन
3 of 5
एमडीयू रोहतक में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जींद जिले के शादीपुर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा नवीन एमडीयू में एमकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह गंगा हॉस्टल के कमरा नंबर 80 में अपनी एक दोस्त के साथ रहती थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे छात्रा नवीन अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक जब छात्रा कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल की दूसरी छात्राएं अनहोनी की आशंका में उसके कमरे पर पहुंची। दरवाजा खोलते ही छात्राओं की आंखें फटी रह गईं।
4 of 5
एमडीयू रोहतक में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
नवीन अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी थी। तत्काल मामले की सूचना पुलिस और विवि प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पता चलने पर वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। डीएसपी पुष्पा खत्री और डीएसपी रविंद्र सिंह भी पीजीआई थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से छात्रा के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया।
एमडीयू रोहतक में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
नवीन के साथ एक अन्य छात्रा भी रहती थी। जिस समय नवीन ने आत्महत्या की उस समय वह बाहर गई थी। रूममेट की मौत के बाद साथी छात्रा सदमे में है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया है। इसके अलावा हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी सदमे हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने निजी कारणों को आत्महत्या की वजह बताया है। किसी को दोषी नहीं ठहराया है। खुदकुशी करने से कुछ घंटे पहले छात्रा की परिजनों से बात हुई थी।