फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में दिनदहाड़े घुसे लुटेरे, देखिए फिल्मी स्टाइल में बंदूक दिखा ले गए लाखों

Wed, 26 Jul 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
Mohali Loot
फिल्मों में बैंक लूट की कई वारदातें देखी होंगी लेकिन असल जिंदगी में फिल्मी स्टाइल में लूट यहां देखने को मिला। देखिए किस तरह लुटेरे दिनदहाड़े लाखों ले गए...
विज्ञापन

2 of 9
Mohali Loot
घटना पंजाब के मोहाली की है, जहां फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे ने मंगलवार को दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायर कर सात लाख रुपये लूट लिए। आरोपी ने 10 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

3 of 9
Mohali Loot
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 2.20 से लेकर ढाई बजे के बीच लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक नकाबपोश युवक दाखिल हुआ। उसने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। हवाई फायर कर बैंक में घुसा। इसके बाद बैंक मुलाजिमों की तरफ पिस्तौल तान कर आरोपी पैसे मांगने लगा। 

4 of 9
Mohali Loot
डरकर सभी मुलाजिम उसको कैश सौंप देते हैं। साथ ही आरोपी कैश को अपने साथ लाए काले रंग के बैग में भरकर निकल जाता है। इसके बाद बैंक का एक सीनियर अधिकारी व दर्जा चार मुलाजिम उसके पीछे भागते हैं। पैसे लेने के बाद आरोपी काफी तेजी से अपनी फॉक्सवेगन कार तक पहुंचता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Mohali Loot
इस दौरान गिरकर घायल हुआ दर्जा चार मुलाजिम अश्वनी भी उसकी कार तक पहुंच गया। साथ ही उसके शीशे को तोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन इतने में आरोपी तेजी से भाग जाता है। भागते समय उसकी कार आगे एक खंभे से टकरा जाती है। इससे उसका बंपर व नंबर प्लेट गिर गई। इस पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

6 of 9
Mohali Loot
जैसे प्रत्यक्षदर्शी बैंक कर्मी ने बताया 
बैंक मुलाजिम अश्वनी ने बताया कि वह बैंक के अंदर बैठा था। तभी उसने गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह बैंक के गेट की तरफ गया। इसके बाद आरोपी बैंक में दाखिल हुआ। साथ ही उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपी ने उससे कैश ले लिया। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया और गाड़ी की तरफ भागा। उन्होंने उसका पीछा शुरू कर दिया। वह उसकी कार तक भी पहुंच गया, लेकिन आरोपी ने अपनी कार अंदर से लॉक कर ली। उसने कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

7 of 9
Mohali Loot
वारदात में कोई भेदी शामिल
जिस तरीके से यह वारदात हुई है। उससे पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई भेदी शामिल है। क्योंकि उसे पता था कि बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। इसके अलावा दोपहर के समय बैंक में भीड़ कम रहती है। इसका उसने फायदा उठाने की कोशिश की। इसकी पुलिस रेकी की गई है। इतना ही नहीं जिस जगह उसने कार खड़ी की थी वह बिल्कुल बाहरी सड़क पर थी। गौरतलब है कि जहां पर यह घटना हुई है। उसके आसपास कई नामी कंपनियां और मार्केट है। इसके अलावा कई इटिंग प्वाइंट भी हैं।

8 of 9
Mohali Loot
कॉले रंग की टेप से लिखा था नंबर
आरोपी ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस को घटना स्थल से जो नंबर प्लेट बरामद हुई है। उस पर काले रंग की टेप से नंबर लिखा गया था। नंबर हिमाचल का लिखा हुआ था, लेकिन जांच में फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

9 of 9
Mohali Loot
किसी बैंककर्मी को नहीं दी क्लीनचिट : एसएसपी
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि वह इस मामले में विभिन्न एंगलों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बैंक मुलाजिमों को भी क्लीनचिट नहीं दी है। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से वारदात हुई है। उससे यह बात साफ लग रही है कि आरोपी को बैंक की स्थिति बारे सारी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि केस को हल करने के काफी करीब पहुंच गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें