शादी के बाद पति दुबई चल गया। पीछे से सास-ससुर उसे टॉर्चर किया करते थे। बर्दाश्त से बाहर को गया तो पिता को मैसेज करके महिला ने जान दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है। विवाहिता ने ससुरालियों से तंग होकर जहर खाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने पिता को किए मैसेज को मृतका का सुसाइड नोट मानकर उसकी सास हरदीप कौर, ससुर हरजिंदर सिंह और पति लखविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति दुबई में है।
विज्ञापन
3 of 5
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया
- फोटो : अमर उजाला
थाना डिवीजन एक के प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि एमएससी कंप्यूटर साइंस पास गुरजीत कौर की दो साल पहले मकसूदां के विवेक विहार के रहने वाले लखविंदर सिंह से शादी हुई थी। शादी के बाद पति लखविंदर सिंह दुबई चला गया तो पीछे से उसके सास और ससुर उसे किसी न किसी बात पर तंग करते थे। इससे गुरजीत कौर काफी परेशान हो गई थी।
4 of 5
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया
- फोटो : अमर उजाला
बलबीर सिंह ने बताया कि इसी परेशानी में शनिवार रात को विवाहिता ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। उससे पहले अपने पिता को मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल परिवार होगा। सवेरे गुरचरण सिंह ने मैसेज देखकर पुलिस को फोन किया। दूसरी ओर, ससुरालियों का फोन भी आ गया और वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंच गए।
सास-ससुर के टॉर्चर से परेशान महिला ने जहर खाया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मृतका के पिता गुरचरण सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर शनिवार रात को 15 मिनट देरी से सोते तो शायद अपनी बेटी की जान बचा सकते थे, क्योंकि शनिवार रात को खुदकुशी करने से पहले गुरजीत कौर ने अपने उनको 11:15 पर मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराली होंगे। इससे मात्र 15 मिनट पहले ही गुरचरण सो गए थे, उन्हें जिंदगी भर इस बात का मलाल रहेगा।