राहगीरों को बहाने से घर बुला लेती थी और फिर उनके साथ 'गंदा काम' करती थी। मामले का खुलासा हुआ तो खौफनाक सच सामने आया, जानिए मामला।
विज्ञापन
2 of 6
एमएमएस
घटना पंजाब के मानसा की है। राहगीरों को घर बुलाकर लूटने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को काबू किया है। मामला स्थानीय सिनेमा रोड इलाके का है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य राहगीरों को घर बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाते थे। इसके बाद गिरोह फोटो के सहारे उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करता था।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस ने आरोपियों के घर से एक लाख 78 हजार का चेक बरामद किया है। सिनेमा रोड इलाके के एक मकान में रहने वाले महिला और पुरुषों पर आरोप है कि वह अपने जाल में फंसे लोगों को उनका आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उन्हें डराते-धमकाते थे। इसी आधार पर उनसे पैसे ऐठे जाते थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी।
4 of 6
एमएमएस
- फोटो : Desk
पुलिस की इस कार्रवाई में दो महिलाओं समेत 4 व्यक्तियों को काबू किया गया। जबकि एक महिला समेत तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य अनजान राहगीरों से किसी बहाने संपर्क करते थे। उन्हें इशारे से घर बुलाया जाता था। इसके बाद महिलाएं उनके साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाती थीं। इन्हीं फोटो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।
विज्ञापन
5 of 6
एमएमएस
सीआईए स्टाफ मानसा पुलिस से गांव बछोआना के एक व्यक्ति हरबंस सिंह ने बताया कि उनको घर बुलाकर रमन सिनेमा रोड पर रहने वाली कुछ महिलाओं ने उन्हें डराया-धमकाया। कहा कि उस पर दुराचार का केस दर्ज करा देंगे। यही धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान अमर सिंह निवासी ख्याला कला, वकील सिंह उर्फ गग्गी निवासी ख्याला कला, किरणा कौर पत्नी गुरमीत सिंह ठुठियावाली रोड मानसा, दर्शना कौर पत्नी बाबू सिंह हरीगढ़ बस्ती बुढ़लाडा के रूप में हुई है। जबकि मनमोहन सिंह उर्फ मोहना निवासी दलिएवाली व परमजीत कौर पत्नी अलबेल सिंह तथा रिंकू रानी पत्नी घीला वासी हंसू जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है।