फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां नौ दिन बाद बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम, व्यक्ति ने की बेटी व पत्नी की हत्या, घरवाले हैरान

Sat, 13 Feb 2021 01:05 AM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के शेरपुर कलां इलाके में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या की घटना से हर व्यक्ति हैरान है। जिस घर में मातम छाया है, कुछ दिन बाद वहां शहनाइयां बजनी थी। बेटी राजदीप कौर की नौ दिन बाद 21 फरवरी को शादी थी। दादका (दादा) और नानका (नाना) परिवार राजदीप कौर की शादी की तैयारियों में जुटा था। परिवार का हर सदस्य शौक से शादी में शरीक होना चाहता था। राजदीप कौर भी काफी खुश थी।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस और मौके पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्यारा सिंह के भतीजे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि राजदीप कौर को पढ़ाई के साथ-साथ पढ़ाने का भी शौक था। इसी वजह से राजदीप कौर ग्रेजुएशन के बाद इलाके में ही स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी। वह विदेश जाना चाहती थी, जिसके लिए आईलेट्स की पढ़ाई भी कर रही थी। इसी बीच परिवार ने रोपड़ में राजदीप कौर के लिए लड़का देखा और उसका रिश्ता तय कर दिया। 21 फरवरी को शादी का मुहूर्त निकला था। शुक्रवार को ही राजदीप कौर के परिवार की तरफ से लड़के वालों को शादी के लिए चिट्ठी भेजी गई थी।  
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार का खर्च ठीक चल रहा था। प्यारा सिंह के सिर्फ एक बेटी थी। वह अक्सर बात करता था कि उसके बेटा नहीं है, जिस कारण बुढ़ापा कैसे कटेगा। बेटी भी शादी के बाद अपने घर चली जाएगी। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कहीं न कहीं वह बेटी की शादी को लेकर भी परेशान था लेकिन किसी को कुछ बताता नहीं था। गुरप्रीत ने यह भी कहा कि कभी घर में कोई क्लेश या फिर ऐसी बात को लेकर बहस नहीं हुई कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जाए। पुलिस जांच में जुटी है कि ऐसी क्या बात हुई कि प्यारा सिंह ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

4 of 5
लुधियाना में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
शुक्रवार सुबह शेरपुर कलां इलाके में एक व्यक्ति ने हथोड़े से वार कर पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी घर में बाहर से ताला लगाकर चाबी वहीं रख गया और स्कूटर लेकर खुद दोराहा नहर के किनारे पहुंच गया। वहां से उसने अपने भतीजे को आत्महत्या करने की सूचना दी और घर पर की गई वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दोराहा नहर किनारे प्यारा सिंह का स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आशंका है कि प्यारा सिंह नहर में कूद गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना मोती नगर की पुलिस ने प्यारा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्यारा सिंह का पता नहीं चल पाया है। उसकी बेटी की भी फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आशंका है कि प्यारा सिंह नहर में कूदा है। अब गोताखोरों के जरिये प्यारा सिंह का पता लगाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें