कार जल कर राख हो गई, जब आग बुझी तो उसमे कंकाल देख कर सबके पैरों तले जीमन खिसक गई। तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 6
car fire
हरियाणा के फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा में शनिवार सुबह एक जली हुई कार मिली, जिसके अंदर ड्राइवर भी जिंदा जलकर कंकाल हो चुका है। आरोप है कि उसे जिंदा जलाकर मारा गया । परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 6
car fire
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू करने पर मृतक की पहचान गांव ढिंगसरा निवासी सुशील पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। जली हुई सेंट्रो कार भी सुशील की थी।
4 of 6
car burnt
पता चला है कि देर रात जब वह गांव बोदीवाला की तरफ से गांव लौट रहा था तो गांव के जलघर के पास अचानक कार में आग लग गई और सुशील अंदर ही जलकर कंकाल में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
car fire
मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए गांव के ही 10-12 लोगों पर मृतक की हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि गांवों के 6 युवकों से डेढ़ वर्ष पहले सुशील का झगड़ा हुआ था। उन्हीं के द्वारा सुशील की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस की ओर से गांवो ढिंगसरा के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं डीएसपी गुरदयाल ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को सामने रखकर मामले की जांच करने में लगी है। फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है।