फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसवाले को सरेआम धुना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Sun, 21 Aug 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिसवालों के हाथ पिटते बहुत देखे होंगे, लेकिन एक ट्रैफिक पुलिसवाले को लोगों ने सरेआम पीटा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
घटना, लुधियाना के घंटा घर इलाके में हुई। सड़क किनारे जुआ खेल रहे चार युवकों ने रिश्वत का आरोप लगाकर ट्रैफिक एएसाई वरिंदरपाल सिंह के साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट कर वर्दी तो फाड़ी ही साथ ही उसकी वीडियों बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुलाजिम से मारपीट काक पता चलने पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर बहादुर के रोड निवासी विकास छाबड़ा उर्फ महिंदी और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

4 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
वरिंदरपाल सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह घंटाघर के पास मुलाजिमों के साथ ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वहां पर जाम की स्थिति बन गई। जब वह आगे देखने गया कि जाम किस कारण लगा है तो आरोपी विकास छाबड़ा अपने तीन साथियों के साथ वहां पर स्टाइगर का जुआ खेल रहा थे।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
वरिंदर सिंह ने आरोपियों को वहां से उठा कर जुआ खेलने से मना किया। इसी दौरान आरोपी विकास छाबड़ा के साथ वरिंदरपाल सिंह की कहासुनी हो गई। विकास ने उस पर पैसे मांगने का आरोप लगा दिया। इतने में एक युवक ने वीडियों बनानी शुरु कर दी और बाकी लोगों ने एएसआई वरिंदरपाल सिंह के साथ मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैफिक पुलिस वाले की पिटाई का वी​डियो वायरल हुआ - फोटो : अमर उजाला
खुद को घिरता हुआ देख एएसआई वरिंदरपाल सिंह ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। एएसआई के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें