फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली गालियां देते थे और पीटते थे, उठाया वो कदम पति देखता रह गया

Mon, 31 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
ससुराली गालियां देते थे, मारते-पीटते थे। क्षुब्ध होकर पत्नी ने पति के सामने जो कदम उठाया, वह देखता रह गया और कुछ न कर सका।
विज्ञापन

2 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
घटना पंजाब के लुधियाना की है। महिला ने ससुराल वालों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की सास और देवर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किया करते थे, जिससे तंग आकर उसने फिनायल पी लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रितू उर्फ बबीता (22) के रूप में हुई। उसकी शादी छह साल पहले गौरव से हुई थी। उनके दो बेटे अजय (5) और 11 महीने का बेटा राघव है। गौरव एससीडी कॉलेज के पास एक गारमेंट शॉप पर नौकरी करता है। उसके मां-बाप और भाई दूसरे घर में रहते हैं। आरोपी ससुराल वाले अक्सर उनके घर पर आते जाते थे। गौरव सुबह काम पर चला जाता था।

4 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
मृतका के पति के मुताबिक, उसके पिता कुंदन लाल, भाई कमल और मां रीतू को पसंद नहीं करते थे। इस कारण छोटी-छोटी बात पर अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार सुबह उसके पिता कुंदन लाल, भाई कमल और उसकी मां उनके घर आए। उन्होंने गेट खटखटाया। गौरव ने ऊपर से देखा कि उसके माता-पिता आए हैं और वह नीचे गेट खोलने चला गया। थोड़ी देर होने पर उन्होंने गौरव को गालियां देनी शुरू कर दीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
गौरव ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गौरव और रीतू को अश्लील शब्द बोले। साथ ही दोनों को जान से मारने की भी धमकियां दीं। काफी झगड़ा हुआ। इसी बात से परेशान होकर रीतू ने फिनायल की बोतल उठाई और कमरे में जाकर पी लिया। गौरव जब कमरे में गया तो उसके मुंह से झाग निकलती देख उसे तुरंत अस्पताल ले गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ससुरालियों से तंग होकर म​हिला ने जान दी
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन सभी आरोपी घर को ताले लगाकर फरार हो चुके हैं। फिलहाल गौरव के बयान पर रीतू के ससुर कुंदन लाल और देवर कमल कुमार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें