फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड की, दरवाजा खोला तो मंजर देख उड़ गए होश

Sun, 11 Jun 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
पत्नी और बेटे का कत्ल करने के बाद सुसाइड कर ली। घर का दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर दिल दहल गया, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
Ludhiana Murder
घटना पंजाब के लुधियाना की है। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीरवार सुबह लोहा कारोबारी जगमीतपाल सिंह उर्फ राजा (45) ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को गोली मार दी। तीनों को गोली मारने के बाद जगमीत ने आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब जगमीत का ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने के लिए आया। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो ड्राइवर ने जगमीत की मां महिंदर कौर को बताया।
विज्ञापन

3 of 6
Ludhiana Murder
मां ने अनहोनी की आंशका से खिड़की तुड़वाकर कुंडी खुलवाई तो कमरे में खून सने शव देखकर बेहोश हो गईं। ड्राइवर के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जब लोग अंदर गए तो जगमीत, उसकी पत्नी जसप्रीत कौर खुराना (40) और बेटे जश्नदीप सिंह (18) की मौत हो चुकी थी वहीं जगमीत की बेटी बिसमिन (15) की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।

4 of 6
Ludhiana Murder
सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके, डीसीपी ध्रुमण निंबले पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। बाहर से जगमीत के रिश्तेदारों के आने के बाद शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और पिस्तौल बरामद कर ली। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगमीत ने तीनों को क्यों गोली मारकर आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन

5 of 6
Ludhiana Murder
वहीं मां का कहना है कि जगमीत काफी समय से परेशान चल रहा था। लेकिन पुलिस हैरान है कि मृतक जगमीत की मां नीचे वाले घर में ही रहती थी। तीन लोगों को गोली मारी कर खुद को भी मारी गई और किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। घर में इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन न तो जगमीत की मां को इसका पता चल पाया और न ही आस-पास किसी पड़ोसी को।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ludhiana Murder
अभी तक जगमीत द्वारा परिवार की हत्या करने और आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में कई एंगल पर काम कर रही है। पुलिस उसके व्यापार और घर के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है ताकि पता चल सके कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जल्द ही सारे मामले से पर्दा हटा दिया जाएगा।
- आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें