फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

होटल के कमरे में 'गंदा काम', एक रात के 3000 रुपये, इस तरह होती थी सेटिंग

Thu, 24 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
1 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
होटल के कमरों में हर रोज 'गंदा काम' होता था, एक रात के तीन हजार रुपये वसूले जाते थे और सेटिंग का तरीका इतना शातिर कि भनक तक न लगती थी किसी को।

2 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
पंजाब के लुधियाना में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 5 युवकों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल मालिक फरार हो गए, अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 
 

3 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
लुधियाना कोतवाली के एएसआई दविंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर होटल में छापा मारा गया। इस दौरान होटल के कमरों से पांच युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। 

4 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
पकड़े गए युवकों की पहचान कर्ण मल्होत्रा, वरुण कपूर, गौरव सहिजपाल निवासी मोहाली व जगदीश सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब व 3 युवतियों के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को देखते ही होटल मालिक दमनप्रीत सिंह और गगनप्रीत सिंह फरार हो गए। 

5 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : Demo Pic
होटल मैनेजर यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हरीओम पुत्र शंकर को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पता करने में जुटी है कि कितने समय से होटल में अवैध धंधा चलाया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pics
अब तक की जांच में सामने आया है कि युवतियों की होटल मालिक के साथ सैटिंग थी। वे ग्राहक से एक रात का 3 हजार वसूलती थी। इसी में होटल के कमरे का किराया भी होता था। पुलिस से बचने के लिए युवती जब किसी ग्राहक को साथ लाती तो उसका आईडी प्रूफ नीचे जमा करवा देती और सुबह जाते समय वापस कर दिया जाता।
Next
AU ऐप में पढ़ें