फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी बेटी ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया, लोग वीडियो बनाते रहे, फोटो खींचते रहे'

Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हिसार लड़की की हत्या
लोगों में इंसानियत मर गई है। मेरी बेटी खून से लथपथ तड़पती रही और दम तोड़ दिया। लोग वीडियो बनाते रहे, फोटो खींचते रहे। किसी ने उसे अस्पताल ले जाने का नहीं सोचा।
विज्ञापन

2 of 6
Hisar Murder
हिसार के कैफे में पूजा के मर्डर के बाद वायरल हुए वीडियो को देखकर पिता शिवलाल फूट फूट कर रोये। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे एक युवक घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। पुलिस के पहुंचते ही युवक ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। इस वीडियो को देखने से लगता है कि पूजा की शायद जान बच जाती, अगर उसे समय से अस्पताल ले जाया जाता।
विज्ञापन

3 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस युवती की डॉक्टरी करने में लगी रही। बार-बार पुलिस कर्मचारी केवल ये देखने में लगे रहे कि युवती जीवित है या मर गई। कोई उसे जिंदा बता रहा था तो कोई उसे मृत बता रहा था। बार-बार इसी तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे। कोई उसकी नाड़ी देख रहा था तो कोई यह देख रहा था कि सांस चल रही है या नहीं। काफी देर तक ऐसा होता रहा। एक-दो को छोड़कर बाकी पुलिस कर्मचारी अपने मोबाइल से वीडियो बनाने तो कोई फोटो खींचने में ही लगे रहे।  

4 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
आखिर क्यों मर गया पुलिस का जमीर       
डॉक्टर बनी पुलिस का आखिर जमीर मर गया। पुलिस डॉक्टरी के साथ वीडियो बनाने, फोटो खींचने में लगे रहे। वर्दी पर कहीं खून के दाग न लग जाए, दूर से ही स्पर्श कर जिंदा या मरने की बातें कहीं जा रही थीं। पूरा मामला वीडियो में रिकॉर्ड हो रहा था।   
विज्ञापन

5 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
कैफे में थे दूसरे जोड़े भी, किसी ने नहीं पहुंचाया अस्पताल       
कैफे में दूसरे जोड़े भी बैठे थे, लेकिन किसी ने पूजा को अस्पताल नहीं पहुंचाया। युवती के गले से पानी की तरह खून बह रहा था। किसी ने उसकी मदद तक करने की नहीं सोची। केवल युवक से पूछताछ करते रहे कि आखिर इसे मारा क्यों। ये युवती कहां की रहने वाली है। किसी ने उसको प्राथमिक उपचार दिलवाने की नहीं सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिसार में प्रेमिका की हत्या
यह है मामला
रेलवे विभाग में यूपी के प्रतापगढ़ का शिवलाल कांटेवाला और भिवानी के गांव तालू का सुशील खलासी है। दोनों परिवार समेत रेलवे कॉलोनी में एक ही गली में रहते हैं। शिव लाल की बेटी पूजा गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी। सुशील का बेटे नवीन और पूजा मंगलवार को ओल्ड कोर्ट एरिया में फूड हब कैफे में गए थे। वहां नवीन ने शादी से इनकार करने पर चाकू मारकर पूजा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पिता शिव लाल की शिकायत पर नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें