फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV: जान बचाने को भागती रही इंजीनियर युवती, पीछे से सिर में मार दी गोली

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
देखिए 5 मिनट में कैसे चली गई एक इंजीनियर की जान
5 मिनट पहले वह आता है, फ्लैट के बेसमेंट में अंजली से कुछ कहता है और जब भागने लगती है तो पीछे से ही सिर में गोली मार देता है, देखिए CCTV की तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
anjali murder
हरियाणा के यमुनानगर की अंजलि की नोएडा की पॉश सोसायटी में गोली मार हत्या कर दी गई। उसका शव सोसायटी केभूतल पर स्टील्ट पार्किंग में सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। युवती को गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि रिकॉर्डिंग स्पष्ट न होने की वजह से हमलावर का चेहरा नहीं दिख रहा। 
विज्ञापन

3 of 10
anjali murder
हत्या की ये सनसनीखेज वारदात नोएडा सेक्टर-62 की पॉश सोसायटी शताब्दी रेल विहार में हुई है। सोसायटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर बी-303 केगर्ल्स पीजी में यमुना नगर हरियाणा निवासी अंजली राठौर उर्फ अन्नु (22 वर्ष) रहती थी। इस पीजी में उसके साथ छह और लड़कियां रहती हैं। अंजली ने पिछले वर्ष जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय (एलपीयू) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। जून-2016 में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए उसकी नौकरी नोएडा के सेक्टर-64 स्थित लावा कंपनी में लगी।

4 of 10
Anjali Murder
इसी पीजी में रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह सुबह सात बजे बैंक की कोचिंग के लिए जा रही थी। उस वक्त बाकी लड़कियां सो रहीं थीं। नीचे उतरी तो देखा सीढ़ियों के पास लोगों की भीड़ लगी थी। अंजली भीड़ के बीच में पाकिंग के पिलर के सहारे गिरी पड़ी थी। अंजली कब नीचे गई, उसे भी नहीं पता था। अंधेरा होने की वजह से उसे वहां खून नहीं दिखा। वह भागकर पीजी में वापस आई और अंजली के साथ कमरे में रहने वाली उसकी सहकर्मी दामिनी व अन्य लड़कियों को उठाया।
विज्ञापन

5 of 10
anjali murder
सभी भागते हुए नीचे पहुंचे। उन्हें लगा कि अंजली सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गई है। उन्होंने जब अंजली को उठाने का प्रयास किया तो देखा उसके सिर से खून बह रहा है। वह लोग तुरंत अंजली को एक पड़ोसी की मदद से उसकी कार में लेकर बगल में फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
anjali murder
अस्पताल में डॉक्टरों ने कार में ही अंजली मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अंजली के शव को वापस पीजी में लाया गया और पुलिस व उसके परिजन को घटना की सूचना दी गई। मूल रूप से इटावा निवासी अंजली की मौसी कामिनी भदौरिया फिलहाल सरिता विहार दिल्ली में रहती हैं और पेशे से पत्रकार हैं। कामिनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह सबसे पहले पीजी पहुंची।
 
विज्ञापन

7 of 10
anjali murder
उन्होंने अंजली का मोबाइल चेक किया तो सुबह 6:05 बजे अश्वनी यादव का फोन आया था। मूल रूप से जसवंत नगर इटावा निवासी अश्वनी ने अंजली के साथ एलपीयू जालंधर से बीटेक किया था। वह भी फिलहाल लाजपत नगर दिल्ली में रहता है। सोसायटी के गेट पर सुबह 6:30 बजे शानू नाम से किसी युवक ने रजिस्टर में एंट्री की और पांच मिनट बाद वह लौट गया। गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा दिशाहीन था, जिससे गेट से प्रवेश करते और निकलते वक्त युवक की फोटो रिकॉर्ड नहीं हो सकी।

8 of 10
anjali murder
अंजली को सीढ़ियों के पास जिस जगह गोली मारी गई, उसके बगल में लिफ्ट के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि अंजली सीढ़ियों के सामने की तरफ से सिर पर हाथ रख भागती हुई आ रही है। भागते हुए वह छिपने के लिए पिलर के पीछे बैठ जाती है। उसके पीछे पीठ पर बैग टांगा और हाथ में बैग लिए हुए एक युवक पिस्तौल तानकर भागता हुआ आता है। युवक चंद सेकेंड पिलर के पीछे रुककर अंजली से कुछ कहता है और उसके सिर में गोली मार देता है।

9 of 10
anjali murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वह दो बार मोबाइल पर हड़बड़ी में किसी से बात करता है और चला जाता है। उसके जाने के बाद अंजली वहीं फर्श पर लेटी हुई दिख रही है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग इतनी बेकार है कि हमलावर का चेहरा स्पष्ट नहीं है। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अंजली के परिजन की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में अश्वनी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौकेसे पुलिस को खोखा बरामद हुआ है। डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन

10 of 10
anjali murder
अश्वनी ने सुबह अंजली को फोन किया था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है। आशंका है कि 6:30 पर शानू नाम से पांच मिनट के लिए सोसायटी में प्रवेश करने वाला ही हत्यारा है। हो सकता है अश्वनी ने नाम बदलकर सोसायटी में प्रवेश किया हो या उसने किसी हमलावर को हत्या करने के लिए भेजा हो। अश्वनी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी हत्या में क्या भूमिका है और उसने हत्या क्यों की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें