फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो इस वजह से महिला ने अपने 6 फुट के पति को मारकर सूटकेस में पैक किया

Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
महिला ने अपने 6 फुट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था। इसके पीछे की असली वजह पता चल गई है। जानकर हैरानी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के मोहाली की है। मृतक का नाम एकम सिंह था और कातिल पत्नी का नाम सीरत। हालांकि हत्याकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले के तीन अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा सीरत के मोबाइल फोन पर आए एक मैसेज से शुरू हुआ था। इस बात का खुलासा मृतक एकम के बेटे गुरनिवास ने किया था।
विज्ञापन

3 of 7
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरनिवास का कहना है कि हत्या की रात जब पापा दादा के घर से अपने घर आए थे तो उनका मम्मी से झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी को उनका फोन उठाकर आए मैसेज व कॉल दिखाए और पूछा कि यह आपको कॉल और मैसेज क्यों करता है। इसके बाद मम्मी ने फोन पापा से छीन लिया था, जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ।

 

4 of 7
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गुरनिवास ने बताया कि पापा बार बार मैसेज के बारे में पूछ रहे ​थे, पर जवाब नहीं मिल रहा था। वहीं, पुलिस ने मैसेज वाले व्यक्ति का नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उस पर पुलिस नजर रखे हुए है। मटौर थाने की पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीरत का मोबाइल रिकवर कर लिया है। सीरत और एकम के नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों किन लोगों के संपर्क में थे।
विज्ञापन

5 of 7
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, पुलिस सीरत से कुछ उगलवा नहीं पाई है। पुलिस सीरत से यह पूछ नहीं पाई कि पिस्टल का लाइसेंस कहां है और किसके नाम पर है। एकम के पिता व भाई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह चक्कर काट रहे हैं। वीरवार को एकम के पिता जसपाल सिंह तथा भाई दर्शन ढिल्लों ने एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात कर सीरत के भाई विनयप्रताप, मां जसविंदर कौर और दोस्त जगत को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

6 of 7
सूटकेस में शव
मोहाली के फेस-3 बी में यह वारदात अंजाम दी गई। मामला रविवार सुबह करीब आठ बजे सामने आया। मृतक का नाम एकम ढिल्लों, जबकि उनकी पत्नी का नाम सीरत कौर बताया जा रहा है। सीरत कौर कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह मोफर की भतीजी हैं। उसने पति की कनपटी में गोली मारी। उसके बाद शव अटैची में पैक करके अपनी बीएमडब्लयू कार में रख दिया। वह लाश ठिकाने लगाने को जा रही थी कि पुलिस को इसकी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mohali murder
यूं हुआ खुलासा: सीरत अपनी मां के सा​थ सूटकेस को कार में रख रही थी, लेकिन सूटकेस भारी होने के कारण मुश्किल हो रही थी। इस बीच एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए उन्होंने बुलाया। बैग कार में रखने के दौरान ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया। इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें