गोद लिया बच्चा ही उसकी मां की हत्या का कारण बन गया। हत्या, पति ने की और खुद भी जहर निगल लिया। साजिश बेहद खौफनाक रची।
विज्ञापन
2 of 6
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के करनाल की है। सेक्टर-13 एक्सटेंशन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने टीवी पर शब्द कीर्तन लगा तेज आवाज कर पत्नी पर पेचकस और कैंची से दो दर्जन वार किए। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है दोनों की यह दूसरी शादी थी और गोद लिए बच्चे की देखभाल को लेकर उनमें अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
3 of 6
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 13 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी डिपो संचालक सतीश सचदेवा व उसकी पत्नी सुषमा देवी ने एक लड़का रीतिक गोद लिया हुआ है, जबकि सुषमा के पहले पति से एक लड़की है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में गोद लिए लड़के को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी के चलते दोपहर में जब दोनों के अलावा घर में कोई नहीं था, सतीश ने टीवी पर चल रहे शबद कीर्तन की आवाज तेज कर दी, ताकि किसी भी वारदात का पड़ोसियों को पता नहीं चले।
4 of 6
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी
- फोटो : अमर उजाला
आवाज तेज करने के बाद उसने सुषमा पर पर पेचकस और कैंची से वार किए। उसकी हत्या करने के बाद खुद ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब दोनों बच्चे घर पहुंचे तो मां का लहुलुहान शव पड़ा और पिता भी बेसुध थे। बच्चों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलवाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सतीश को ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों शव मेडिकल कॉलेज में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी
- फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपति की बेटी दिव्या ने बताया कि उसकी मम्मी ने दूसरी शादी की थी। मम्मी की पहली शादी प्रेम निवासी सुभाष गेट से हुई थी। उसके जन्म के बाद पापा प्रेम की मौत हो गई थी। दो साल पूर्व मम्मी ने सेक्टर 13 एक्सटेंशन निवासी सतीश सचदेवा से शादी की थी। सतीश की भी पहली पत्नी की मौत बीमारी के कारण हो चुकी थी। दिव्या ने बताया कि मम्मी पापा दोनों ही डिपो हॉल्डर थे। मम्मी के नाम नीलोखेडी के पोल्ट्री एरिया में अनाज का डिपो है। मंगलवार और शुक्रवार को वह वहां जाती थी।
करनाल में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल करके जान दी
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या ने बताया कि पापा सतीश का डिपो करनाल में ही है और वह इसके साथ प्रोपर्टी डीलर का काम भी करते है। उनका सेक्टर 4 में ऑफिस है। पुलिस का मानना है कि गोद लिए बच्चे को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। डीएसपी जितेंद्र गहलावत का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। एसपी पंकज नैन, डीएसपी जितेंद्र गहलावत व थाना प्रभारी मनोज कुमार ने भी टीम के साथ मौके का दौरा किया। पुलिस ने घटनास्थल से पेचकस, कैंची व एक कटार बरामद की है।