फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 श्रद्धालुओं की मौत वाली जगह पर दो संयोग आए सामने, केवल एक फर्क

Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
भिवानी जिले में हुए दर्दनाक हादसे में हुई 9 श्रद्धालुओं की मौत वाली जगह पर दो संयोग सामने आए हैं, केवल एक फर्क है। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
इसे संयोग कहें या मरने वालों का निश्चित स्थान चूंकि 4 साल पहले जिस गांव में एक साथ 32 श्रद्धालुओं की जान गई थी उसी गांव में वीरवार की रात 9 श्रद्धालुओं की जान भी चली गई। दोनों हादसों की तारीख भी 30 है। फर्क सिर्फ है तो दिन और रात का।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
हादसा, उसी तारीख और उसी जगह पर हुआ है, जहां 4 साल पहले 30 जुलाई 2012 की सुबह हुआ था और वीरवार 30 सितंबर को यह हादसा रात के समय हुआ है। दोनों ही हादसों में श्रद्धालुओं पर 30 की तारीख भारी पड़ी है। दोनों हादसा स्थलों की दूरी भी अधिक नहीं है। दोनों स्थलों के बीच करीब एक किलोमीटर दूरी का फासला है।

4 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि वीरवार की रात पंजाब के गांव लुधियाना जिला के गांव हिम्बेवाला निवासी 21 लोग एक पिकअप गाड़ी में राजस्थान के ददरेवा धाम के दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। जब वे सैनीवास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक कैंटर से उनकी टक्कर हो गई जिससे पिकअप गाड़ी पलट गई। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहे एक डंफर की भी पिकअप से टक्कर हो गई जिसके बाद 5 लोगों की मौके पर ही तथा 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हाईवे के कर्मचारियों ने उपचार के लिए हिसार और भिवानी के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने डंफर और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों के चालक मौके से फरार हो गए थे जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें