फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून में दुल्हन पर अपनों ने ही फेंका था एसिड, 3 साल बाद मिला न्याय

Sun, 01 Jan 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
7 दिसंबर 2013 की सुबह 7 फेरे लेने के सपने संजोए वह सैलून में तैयार हो रही थी कि एसिड अटैक हो गया। अब 3 साल बाद उसे न्याय मिला।
विज्ञापन

2 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
लुधियाना के सराभा नगर स्थित लैक्मे सैलून में दिसंबर 2013 में हुए एसिड अटैक केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, लेकिन इसे सुनने के लिए वह दुनिया में नहीं है। अदालत ने मामले में छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज संदीप कुमार सिंगला ने दो दोषियों अमृतपाल कौर और पवित्र सिंह को उम्रकैद (25 साल से कम नहीं) और ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

3 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद के साथ-साथ अदालत ने सवा-सवा लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इनमें सन्नीप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह और राकेश कुमार शामिल हैं। इस केस में एक अन्य आरोपी अश्वनी कुमार निवासी पटियाला को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।  एडीशनल सैशन जज संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने सजा सुनाई।

 

4 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
मुख्य आरोपी अमृतपाल पाल कौर और परविंदर सिंह को उम्र कैद की सजा में कम से कम 25 साल जेल में बिताने पड़ेंगे। साथ ही 9 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसमें से 6 लाख की राशि हरप्रीत के परिवार को दी जाएगी और एक लाख रुपये इस वारदात के दौरान गंभीर जख्मी अमृतपाल कौर को मिलेंगे। जबकि 50-50 हजार बाकी जख्मियों को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
केस की मुख्य आरोपी अमृतपाल कौर कोलकाता वाले परिवार की बहू थी और उसका अपने पति के साथ तलाक हो चुका था, जिसकी उसके मन में रंजिश थी। अमृतपाल कौर ने परविंदर सिंह को पैसे दिए थे और परविंदर ने अपने अन्य साथियों को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने से पहले सभी आरोपियों ने फोन पर प्लानिंग की थी। इसी फोन कॉल की डिटेल और टावर लोकेशन की मदद से भी आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफल रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
इस दिल दहलाने वाली वारदात में केस के मुताबिक मुख्य आरोपी परविंदर सिंह ने 7 दिसंबर, 2013 को सराभा नगर की मेन मार्केट के पास लैक्मे सैलून पर वारदात को अंजाम दिया था। उसने शादी से चंद घंटे पहले सजने आई दुल्हन हरप्रीत कौर पर तेजाब फेंका था। उस समय पार्लर में हरप्रीत को स्टाफ की लड़कियां सजा रही थीं। तभी आरोपी रविंदर सिंह अपना मुंह ढके पहुंचा और हाथ में तेजाब से भरा मग पकड़े हरप्रीत को नाम से बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लुधियाना हरप्रीत एसिड अटैक केस
अपना नाम सुनकर हरप्रीत ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा, रविंदर ने उस पर तेजाब फेंक दिया और जाते समय धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया। तेजाब से हरप्रीत बुरी से झुलसी और सजाने वाली लड़कियां और अन्य कस्टमर भी झुलसीं। आरोपी परविंदर तेजाब फेंकने के बाद बाहर कार में इंतजार कर रहे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। हरप्रीत इसमें 50 फीसदी तक झुलस गई थी। 28 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें