फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां बाप मुझे पढ़ने नहीं देते, खाना नहीं देते, पीटते है', बच्चे की आपबीती रुलाएगी

Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बेटे का शोषण - फोटो : amar ujala
बच्चे ने अपने ही मां बाप के जुल्मों की दास्तां सुनाई तो हर सुनने वाले की आंख भर आई। मामला जानकर आपको यकीं नहीं होगा कि मां बाप ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे का शोषण
घटना हरियाणा के जींद की है। गांव खापड़ के नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने माता-पिता पर उसका बचपन की आजादी छीनने व खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। छात्र ने इसकी शिकायत उचाना थाना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
बेटे का शोषण
पुलिस ने छात्र की शिकायत पर उसके पिता पर जुनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उचाना थाने में एक बच्चे ने दी शिकायत में बताया कि वह नौवीं में पढ़ता है। पिता बलवंत उसको यातनाएं देता हैं। वह पढ़ाई करना चाहता है, लेकिन उसका पिता उसको पढ़ने नहीं देता है। 

4 of 5
बेटे का शोषण
बच्चे ने बताया कि जब वह खेलने का प्रयास करता है तो उसको तब भी प्रताड़ित किया जाता है और उसके साथ मारपीट करके यातनाएं दी जाती है। उसकी मां भी उसको धमकी देती है। पिछले तीन-चार दिन से उसको खाना भी नहीं दिया जा रहा है। पिता ने उसका बचपन छीन लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे का शोषण
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पर बच्चे के पिता बलवंत के खिलाफ जुनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि बच्चे ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दी है। उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें