अपने ही जीजा और पिता ने मिलकर लड़की के साथ वो कांड कर दिया कि वो जीते जी मर गई। देखिए ऐसा आपके साथ भी हो सकता है, संभल कर रहें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
यौन शोषण
मामला हरियाणा के भिवानी का है। किशोरी को शादी कार्यक्रम में चलने के बहाने बहला-फुसलाकर लाए और फिर धोखे से उसी की शादी कर दी। यह सब हुआ झारखंड की किशोरी के साथ। किशोरी से डेढ़ माह तक दुष्कर्म, जबरन शादी करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों के साथ-साथ किशोरी के जीजा और पिता की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
3 of 7
यौन शोषण
जीजा ने किशोरी को पहले गोद लिया और फिर शादी कार्यक्रम में जाने के बहाने दिल्ली लेकर आए। दिल्ली में बवानीखेड़ा के कुछ लोगों के हवाले कर दिया। बवानीखेड़ा में डेढ़ माह तक यौन शोषण किया गया। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद भी 15 दिन तक जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिता को बार-बार सूचित किए जाने के बाद भी वह नहीं आ रहे हैं।
4 of 7
यौन शोषण
बुधवार को झारखंड की किशोरी से डेढ़ माह तक दुष्कर्म करने और पुलिस की ओर से लावारिस बता बाल आश्रम में छोड़ने का मामला सामने आया। अब मामले में नई परतें खुल रही है। बाल कल्याण समिति ने हिसार में रह रही किशोरी की बहन व जीजा को बुलाया। पूछताछ में पता लगा कि किशोरी का एक और जीजा ने उसे गोद लिया और फिर शादी कार्यक्रम में जाने के बहाने दिल्ली लाया। यहां बवानीखेड़ा के एक परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
यौन शोषण
मामले में अब बाल कल्याण समिति और पुलिस भी आमने-सामने हैं। बाल कल्याण समिति की एक पदाधिकारी ने बताया कि किशोरी को आश्रम में छोड़ने के बाद दो दफा बवानीखेड़ा थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया। बस उन्हें जांच करने की बात कही। इसके अलावा बाल कल्याण समिति की कमेटी के समक्ष भी केस रखा गया। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होना कई लोगों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
यौन शोषण
पिता की भूमिका भी सवालों के घेरे में
महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किशोरी के पिता को फोन पर सूचित किया। मगर यहां पिता की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बार-बार फोन करने के बाद भी न तो वह आ रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहा है। जांच में सामने आया कि किशोरी को पहले ताऊ ने गोद ले लिया था और फिर जीजा ने।
किशोरी का उत्पीड़न किया गया है। दो जुलाई को बाल आश्रम में किशोरी को लाया गया था। बवानीखेड़ा थाना पुलिस लाई थी। बच्ची की काउंसलिंग के बाद चार जुलाई को बाल कल्याण समिति की कमेटी के समक्ष केस रखा। दो दफा बवानीखेड़ा थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहां गया। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई। 18 को सुबह महिला थाना प्रभारी से बात हुई। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी के बहन और जीजा हिसार से आए थे। जिन्होंने बताया कि एक अन्य जीजा ने किशोरी को गोद लिया था और शादी समारोह में जाने की बात कहकर दिल्ली लाए। बेचने की बात अभी तक सामने नहीं आई है। मामला मानव तस्करी का भी हो सकता है।
- राजबाला श्योराण, चेयरमैन, जिला बाल कल्याण समिति