फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ से लौटे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परविंदर अवाना पर 6 बदमाशों ने किया हमला

Sat, 22 Jul 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार


- बदमाशों ने पीछा करने के शक में दिया वारदात को अंजाम   
- वेल्डिंग वर्क दुकान में हमला कर भाग रहे थे 5-6 बदमाश  
- सुबह हरिद्वार से कांवड़ लौटे थे क्रिकेटर, शाम को हुई वारदात
  
अमर उजाला ब्यूरो      
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
1 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
‘हरौला एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना पर शुक्रवार शाम साइट-4 में कार सवार बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वेल्डिंग वर्कर नहीं बता पाए हमलावरों के नाम

2 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
अवाना शुक्रवार सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे थे और शाम को अपनी कार से ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित साइट-4 में अन्य साथियों के साथ बर्फ लेने आए थे।
विज्ञापन

बुरी तरह हमला कर घायल कर दिया

3 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक वेल्डिंग वर्क पर हमला कर भाग रहे कार सवार बदमाशों ने क्रिकेटर की कार को पीछे आते देखकर उन पर पीछा करने के शक में हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

4 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के गांव हरौला निवासी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर परविंदर अवाना ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ शुक्रवार तड़के हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे थे और जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन

5 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
शाम लगभग पांच बजे वह साइट-4 स्थित बर्फ फैक्ट्री से बर्फ लेकर कार से लौट रहे थे। अभी वह कुछ दूर ही चले थे कि उनके आगे चल रही सेंट्रो कार से पांच छह अज्ञात बदमाश हॉकी व डंडे लेकर उतरे और उन्होंने परविंदर अवाना की कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
विरोध करते ही आरोपियों परविंदर अवाना व उनके साथियों पर भी हमला कर दिया। इससे परविंदर व उनके साथी घायल हो गए। सूचना पर एच्छर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

7 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पड़ताल में पता चला कि साइट-4 स्थित बर्फ फैक्ट्री से कुछ दूर पर एक वेल्डिंग की दुकान है। दुकान कनरसा गांव निवासी फरियाद चलाता है। परविंदर अवाना से पहले सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने फरियाद पर बुरी तरह हमला कर उसे घायल कर दिया था।

8 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
यह भी बताया गया है कि हमलावरों के साथ कार में एक युवती भी सवार थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने फरियाद पर हमला कर भागने के दौरान पीछा करने के शक में परविंदर अवाना पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि बदमाश फरियाद पर हमला करने आए थे, इसके बावजूद फरियाद उनका नाम और हमले का कारण नहीं बता पाया। यह भी अंदेशा है कि फरियाद कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा था।

9 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पास की फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी की पड़ताल की तो फुटेज में हमलावर कैद थे। पुलिस ने उनकी कार के नंबर की पड़ताल की और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन

10 of 10
parvinder awana - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अवाना ने बताया कि हमले के दौरान उन्होंने हमलावरों से कहा कि थी कि वह क्रिकेटर हैं। इसके बावजूद वह उन पर हमला करते रहे। अवाना ने बताया कि आरोपियों के लाठी-डंडे के वार उन्होंने अपने हाथ से रोके, इससे उनके हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें