फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों पास भी पहुंचे नए नोट, करोड़ों के हेरोइन समेत भारी कैश बरामद

Mon, 19 Dec 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू - फोटो : अमर उजाला
कालेधन के काले कुबेरों के तार अब हेरोइन तस्करों से भी जुड़ने लगे हैं। यहां कुछ ऐसा ही हुआ है। देखिए
विज्ञापन

2 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के अमृतसर का है, यहां काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 5 किलो 600 ग्राम हेरोइन और करीब 15.99 लाख की करेंसी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई करेंसी में 12 लाख के नए नोट शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के आईजी एमएफ फारुकी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार को टीम ने कारज सिंह काजी, मलकीत सिंह और जसविंदर सिंह जस्सा निवासी गांव गुलामीवाला, हरिके जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। 

4 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू
तलाशी में तीनों से 600 ग्राम हेरोइन और 12 लाख की नई करेंसी समेत 15 लाख 49 हजार 100 रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार पटाखा मार्केट चमरंग रोड के बीच सुविधा सेंटर के बाहर पार्क कर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे। वहीं से इन सबको गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो हेरोइन और 50 हजार की भारतीय करेंसी समेत एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृतसर में 16 लाख की करेंसी समेत चार तस्कर काबू
आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गांव मुहावा के तौर पर हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करता था। आरोपी को छेहरटा क्षेत्र से पकड़ा गया है। इस ड्रग रैकेट में उसके साथ गुरप्रीत सिंह और हरदेव सिंह भी शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें