मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राजू को टंकी से उतरवाने के लिए प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल शालामार बाग पहुंचा। लेकिन दो घंटे तक वह प्रशासन को टंकी से कूदने की धमकियां देता रहा। शाम को करीब साढ़े छह बजे उसने टंकी से छलांग लगा दी। हालांकि एहतियात के तौर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव खोसला के नेतृत्व में नीचे जाल लगा रखा था, जिसकी हालत ठीक नहीं थी। जाल से टकराकर वह जमीन पर मुंह के बल गिरा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत बता दिया गया।