फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर टंकी पर चढ़ा पति...फेसबुक लाइव के बाद उठाया खौफनाक कदम

Sat, 14 Nov 2020 10:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के कपूरथला में दीवाली की पूर्व संध्या पर एक दिल दहलवाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने घरेलू कलह में मारपीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी फिर शराब की बोतल लेकर शालामार बाग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। जहां करीब दो घंटे तक व्यक्ति ने खूब ड्रामा किया। इसके बाद जो हुआ उसे देख हर कोई हैरान रह गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Punjab - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के दिन कपूरथला के जलौखाना निवासी एक व्यक्ति ने संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। इससे पहले टंकी से फेसबुक पर लाइव होकर कई रसूखदार लोगों के नाम भी लिए। जिनसे वह परेशान था। एसपी जांच सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि शुक्रवार शाम कपूरथला के जलौखाना निवासी 45 वर्षीय राजकुमार राजू ने अपनी पत्नी की संबंधों के शक में गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
Punjab - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह शालामार बाग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके हाथ में शराब की बोतल थी। वहीं हत्या की सूचना के बाद डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह व थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा राजू के घर पहुंचे। वहां उसकी पत्नी प्रिया (40) मरी पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा। 

4 of 5
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उधर, राजू को टंकी से उतरवाने के लिए प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल शालामार बाग पहुंचा। लेकिन दो घंटे तक वह प्रशासन को टंकी से कूदने की धमकियां देता रहा। शाम को करीब साढ़े छह बजे उसने टंकी से छलांग लगा दी। हालांकि एहतियात के तौर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव खोसला के नेतृत्व में नीचे जाल लगा रखा था, जिसकी हालत ठीक नहीं थी। जाल से टकराकर वह जमीन पर मुंह के बल गिरा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत बता दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : फाइल फोटो
एसपी के अनुसार राजू ने टंकी पर फेसबुक पर लाइव होकर कुछ लोगों पर घर बर्बाद करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। राजू ने करीब 20 साल पहले प्रिया से प्रेम विवाह किया था। उसके 17 साल का बेटा और 16 साल की बेटी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। जानकारी मिली है कि फेसबुक लाइव में राजू ने शहर के कुछ सत्ताधारी और रसूखदारों पर उसका घर बर्बाद करने के आरोप जड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें