धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जिसमें दादा और पोते समेत तीन निहंगों की जान चली गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
खूनी टकराव पंजाब के मुक्तसर जिले में गांव मल्लन में हुआ। गुरुद्वारा बुड्ढा दल के कब्जे के विवाद पर दो गुटों में बुधवार को खूनी टकराव हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दादा-पोते समेत तीन निहंगों की मौत हो गई, वहीं छह घायल हो गए। उन्हें मुक्तसर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
मंगलवार रात को गांव मल्लन के गुरुद्वारा में वहां पर सेवा-संभाल का कार्य करने वाले मक्खन सिंह पर गांव के निवासी निहंग नैब सिंह के गुट ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। मक्खन सिंह को गुरुद्वारे से बाहर निकाल कर उन्होंने वहां पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बुधवार सुबह मक्खन सिंह ने करीब डेढ़ सौ समर्थकों को साथ लेकर हथियारों से लैस होकर गुरुद्वारा साहिब पर हमला बोल दिया।
4 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
मक्खन सिंह के गुट ने दूसरे गुट पर लगभग सौ फायर किए। इस दौरान गोली लगने से नैब सिंह (70) वासी मल्लण, हरविंदर सिंह (45) दोनों दादा-पोते और अमृतपाल सिंह (30) निवासी सहिणाखेड़ा तीनों निहंगों की मौत हो गई। वहीं हरप्रीत सिंह निवासी रोपड़, सोनू, गुरदीप सिंह वासी माड़ी, हरप्रीत सिंह निवासी भैणी फत्ता, निर्मल सिंह और जगसीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुक्तसर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि दोनों गुटों में गुरुद्वारे के कब्जे के लिए काफी पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में खड़ी दो कारों को भी आग लगाई गई है। कत्ल कांड को अंजाम देकर दूसरा गुट फरार हो गया है।
मुक्तसर में गुरुद्वारे को लेकर गोलीबारी में तीन निहंगों की मौत
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गांव पुलिस छावनी बना हुआ था। मौके पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, डीएसपी गिद्दड़बाहा गोबिंद सिंह, डीएसपी मुक्तसर हरमीक सिंह दियोल, थाना प्रभारी कोटभाई सुखदेव सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात था। इस दौरान पुलिस एक 12 बोर रिवाल्वर और भारी असलहा भी बरामद किया है।