जान की भीख मांगती रही बहन, लेकिन जालिम भाई ने रहम नहीं किया। घरवालों को खुद बयान की जवान लड़की के कत्ल की दास्तां...
विज्ञापन
2 of 5
डूबना
मामला पंजाब के पटियाला का है। नजूल कॉलोनी की प्रीति (19) को उसके अपने ही भाई बहादर सिंह ने बुधवार रात नाभा रोड पर अबलोवाल पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। प्रीति की मां सुनहरी देवी ने नशेड़ी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मां के बयान पर पुलिस ने 302 का पर्चा दर्ज कर गोताखोरों को नहर में उतारा है। आरोपी ने अपनी बहन को नहर में फेंकने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
3 of 5
तलाश्ा करते गाोताख्राेर
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही वजह बताई कि वह बहन के मंगेतर से बात करने से नाराज था। गोताखोरों की टीम लड़की की नहर में तलाश कर रही है। भाखड़ा नहर में शव की तलाश के दौरान मौके पर लड़की के ताया का बेटा सोहन सिंह भी मौजूद था। उसने बताया कि उसकी चचेरी बहन प्रीति (19) नाभा रोड स्थित नजूल कालोनी में रहती थी। प्रीति का सगा बड़ा भाई बहादुर सिंह नशे का आदी है। बुधवार रात उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया।
4 of 5
drown
किसी तरह मां ने बीच में पड़कर दोनों को शांत किया। वह बहू को अलग कमरे में ले गई जबकि प्रीति को बहादुर पर नजर रखने को कहा। वीरवार तड़के पांच बजे जब परिवार जागा तो देखा कि प्रीति घर में नहीं है। बहादुर सिंह से पूछा तो उसने कहा कि वह प्रीति को मारकर भाखड़ा नहर में फेंक आया है। नहर उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
परिवार वालों का आरोप है कि लड़की के रिश्ते की बात बठिंडा में एक लड़के से चल रही थी। जल्द ही दोनों की मंगनी होने वाली थी। लड़की अक्सर अपने होने वाले मंगेतर से फोन पर बात करती थी जिससे उसका भाई गुस्से में रहता था। नशे की हालत में उसने लड़की को मारा और फिर भाखड़ा नहर में ले जाकर फेंक दिया। डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि परिवार वालों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।