demo pic
अलीगढ़ के थाना इगलास निवासी मूलचंद्र की बेटी प्रियंका की शादी थाना गभाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी सोमवीर और दूसरी बेटी अंजली की शादी राकेश के भाई नरेश के साथ तीन साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी की बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी।
14 मई को प्रियंका के पति ने अपने ससुर मूलचंद्र को सूचना दी कि उसकी बेटी कहीं भाग गई है। शक के आधार पर मूलचंद्र ने इसकी शिकायत गभाना थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पति सोमवीर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।