पूरी प्लानिंग की गई और सोची-समझी साजिश के तहत बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। भाई ने बताया कि कैसे बनाई थी योजना?
विज्ञापन
2 of 6
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के रोहतक की है। झूठी आन के लिए अपने पिता और मां की मदद से बहन को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी भाई रवि ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी के सरेंडर का पता चलने पर पुलिस ने कोर्ट से रवि को एक दिन की रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि सीमा की हत्या करने की प्लानिंग पिता के साथ बनाई थी। पहले तो दोनों ने बहन को विश्वास में लेने के लिए शादी धूमधाम से करने का लालच दिया। जब सीमा झांसे में आ गई तो उसे अपने पास बैठा लिया।
4 of 6
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
रवि ने बताया कि बात करते-करते अचानक बाप ने सीमा के गले में चुन्नी डाली और रवि ने उसका मुंह दबोच लिया। ताकि आवाज बाहर तक न जा सके। फिर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
5 of 6
अधजली लड़की की लाश?
- फोटो : SELF
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात को केवल तीन लोगों ने अंजाम दिया था। जबकि सीमा के ससुराल वालों ने अन्य रिश्तेदार पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के पिता खुशीराम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि आरोपी रवि को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इससे पहले पुलिस रवि की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर तलाश कर रही थी। जबकि रवि ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर किया।