फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी के खून से रंगे मां-बाप के हाथ, कसूर सिर्फ प्यार करने का, तस्वीरें

Tue, 05 Jul 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना।
विज्ञापन
1 of 5
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
जिस बेटी को पैदा किया, नाज से पाला, उसे मां-बाप ने केवल इसलिए मार दिया कि वह बेचारी किसी से प्यार कर बैठी। हत्या के बाद भी उनका दिल नहीं भरा तो शव पर गुस्सा उतारा।
विज्ञापन

2 of 5
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
वारदात, हरियाणा में गोहाना से 20 किमी दूर गांव मातंड में प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे बिटोड़ों में जला दिया। मामले को उलझाने के लिए दंपति ने तीन बिटोड़ों में एक साथ आग लगा दी। पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाई और अधजला शव बरामद कर लिया। दादा की शिकायत पर दंपति पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
जींद रोड स्थित बुटाना चौकी के एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि एक जुलाई की रात सूचना मिली कि मातंड गांव में एक नाबालिग की हत्या कर शव बिटोड़ों में जलाया जा रहा है। डीएसपी राजीव देसवाल और बरोदा थाना प्रभारी नरसिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां तीन उपलों के ढेर में आग लगी थी। खंगालने के बाद तीसरे ढेर में लड़की का शव मिला।

4 of 5
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
शव कब्जे में लेकर खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भिजवाया। शिकायतकर्ता नहीं मिलने और विसरा जांच की रिपोर्ट नहीं आने के कारण पुलिस एफआईआर के लिए इंतजार करती रही। दादा के बयान पर मृतक स्वीटी के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
स्वीटी के दादा धज्जाराम ने शिकायत दी कि 15 दिन पहले बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वीटी एक युवक के साथ घर से चली गई थी। जांच में पता चला है कि युवक पड़ोस के ही एक गांव का है, जो दूसरी जाति से है। परिजन स्वीटी को समझाकर घर ले आए। एक जुलाई को वह फिर जाना चाहती थी। इसकी भनक उसके पिता बलराज और मां सुदेश को लग गई। उन्होंने स्वीटी की हत्या कर शव जला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें