फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने हाइवे पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ कर उतारे कपड़े

Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
टल्ली हवलदार ने नेशनल हाइवे पर जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अपने कपड़े उतार दिए, तोड़फोड़ की और लोगों को पीटा भी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
घटना हरियाणा के सिरसा की है। नेशनल हाईवे नौ पर शनिवार तड़के सिरसा पुलिस के एक हवलदार ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हवलदार ने शराब पी रखी थी। हवलदार हाथों में रॉड लेकर हाईवे पर वाहनों को रुकवाकर तोड़फोड़ करता गया, वाहनों में सवार लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जो वाहन सवार पकड़ में आ जाता, उसे बेरहमी से पीटने लगता।
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
हवलदार ने पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा और उसके समेत एनएच पर 12 वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हिसार के गांव देवा निवासी राजकुमार की तैनाती सिरसा में है। इन दिनों उसकी ड्यूटी पीसीआर नंबर तीन पर बतौर चालक है। शनिवार तड़के पीसीआर नंबर तीन नेशनल हाईवे स्थित लालबत्ती चौक पर खड़ी थी।

4 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
आरोप है कि हवलदार राजकुमार देर रात तक ड्यूटी पर शराब पीता रहा। करीब साढ़े तीन बजे उसने पीसीआर में पड़ी रॉड उठाई और नेशनल हाईवे के बीचोंबीच खड़ा हो गया। एनएच पर आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक जैसे ही नीचे उतरा सीधा रॉड से उस पर हमला कर दिया। रॉड से ट्रक के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
इसके बाद हवलदार वाहन रुकवाकर तोड़फोड़ करता रहा। उसके हाथों में रॉड देखकर किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आधे घंटे बाद एक युवक ने किसी तरह उसे दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पीसीआर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी हवलदार को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। उसने अपने कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
एक युवक ने उसे काबू करने की कोशिश की तो हवलदार राजकुमार ने रॉड से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस भी उसके पास जाने से डर रही थी। काफी देर बाद एक युवक ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। अमित मेहता नामक युवक ने शहर थाने में राजकुमार के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
हवलदार से भयभीत लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की सूचना दी, लेकिन कंट्रोल रूम ने सूचना पर गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद लोगों ने एसपी सतेंद्र गुप्ता को कॉल की। एसपी ने पुलिसकर्मियों को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया। इसके बाद आसपास मौजूद पीसीआर की गाड़ियां लालबत्ती चौक पर पहुंची। शहर थाने में आरोपी राजकुमार के खिलाफ लोगों पर हमला करने, तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया।

8 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
घटना में पुलिस कर्मचारियों का तमाशबीन चेहरा सामने आया है। एक पुलिस वाला लोगों पर हमला कर रहा था तो दूसरे पुलिस वाले तमाशबीन बनकर देखते रहे। एसपी के आदेश पर पहुंची दूसरी पीसीआर के शीशे भी आरोपी हवलदार ने तोड़ डाले। हवलदार राजकुमार की सारी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उसे कैमरे की परवाह भी नहीं रही। उसने नंगे बदन तोड़फोड़ जारी रखी। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में उसकी करतूत को कैद किया।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
हवलदार राजकुमार को घटना के तुरंत बाद ही सस्पेंड कर दिया गया, उसके खिलाफ सिटी थाने में केस फाइल हो चुका है। ड्यूटी में कोताही बरतने, नशा करने और आम जन से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सतेंद्र गुप्ता, एसपी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें