पंजाब के मोगा जिले से एक गार्ड की बहादुरी का वीडियो सामने आया है। गार्ड तीन हमलावरों से भिड़ गया और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामला गांव दारापुर का है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस भी फुटेज के आधार पर लुटेरों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो अब वायरल हो गया है। जांबाज गार्ड का नाम मंदार सिंह है। लुटेरे इंडसइंड बैक में लूट की नीयत से पहुंचे थे।