फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेटस पर कही सबको छोड़ जाने की बात, जीएनएम ने बेटी संग जहरीला टीका लगा जान दी, जानें- वजह

Thu, 10 Jun 2021 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Hisar Suicide - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हिसार में व्हाट्सएप पर अपनी वेदना बताकर धांसू गांव के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात जीएनएम ने बुधवार रात अपनी साढ़े चार साल की बेटी संग जहरीला टीका लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय महिला गांव रोहनात की रहने वाली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार की माल कालोनी निवासी मृतका के पिता धर्मवीर ने बताया कि वह टोहाना में रोडवेज में क्लर्क हैं। उन्होंने अपनी बेटी रवीना की शादी वर्ष 2015 में रोहनात गांव निवासी अनीश से की थी। रवीना को उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उसके भाई सुरेंद्र ने रवीना का फोन पर स्टेटस देखा, जिसमें रवीना सबको छोड़कर जाने की बात कह रही थी। 
विज्ञापन

2 of 5
बरामद सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर ने बताया कि जब उसने अपने दामाद अनीश को फोन किया तो अनीश ने फोन उठाया लेकिन बात नहीं की। इसके बाद पता लगा कि उसकी रवीना व उसकी बेटी जेस्वी को बवानीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया है। वहां से बच्ची को हिसार के जिंदल अस्पताल व रवीना को हिसार के सर्वोदय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मृतका जीएनएम रवीना। - फोटो : अमर उजाला
पिता को 10:55 बजे किया था व्हाट्सएप
मृतका के पिता धर्मवीर ने बताया कि रवीना ने उसके मोबाइल पर बुधवार रात 10:55 बजे सुसाइड नोट व वीडियो व्हाट्सएप किए थे, लेकिन वह सो गया था। धर्मवीर ने बताया कि उसके छोटे भाई गांव बुगाना में रहने वाले सुरेंद्र ने रवीना के स्टेटस को देखा तो उसे फोन कर सूचित किया। इसके बाद रात 11:15 बजे उसने यह वीडियो और सुसाइड नोट देखा।

4 of 5
रवीना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रवीना ने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसके अलावा चार मिनट और सात मिनट के दो वीडियो भी छोड़े हैं। सुसाइड नोट में रवीना ने लिखा है कि सॉरी मां-पापा, आपकी बेटी हार गई, जीवन के लिए धन्यवाद लेकिन आपने मेरे लिए गलत परिवार चुना। मेरी मौत के लिए मेरे अपने लोग जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने मिलकर मुझे इस कदर तंग किया है कि मैं मरने को मजबूर हो गई। भगवान ऐसा परिवार किसी को न दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जस्वी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरी मौत के लिए मेरी सास, जेठ, जेठानी, दोनों ननद व मेरा पति जिम्मेदार हैं। मां आपको मेरे साथ बोलना पसंद नहीं है न। कोई नहीं मैं हमेशा के लिए चुप हो जाती हूं। पर हो सके तो मेरे माता-पिता को इसका कारण बता देना कि मेरी क्या गलती थी, जो आप हमेशा मुझसे नाराज रहते थे। मुझसे अब और सहन नहीं होता। मैं जा रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें