रवीना की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सॉरी मम्मी-पापा आप लोगों ने बहुत हिम्मत दी, बहुत सपोर्ट किया। लेकिन अब बर्दाश्त नहीं होता। जो चाहिए, जो कुछ लेलो, लेकिन मुझे इंसाफ दे दो कि मेरी गलती क्या थी, जिस तरीके से टॉर्चर किया जा रहा था। कोई बोलता है कि मेरे भाई को तूने बर्बाद कर दिया। मां बोलती है कि तू बुरी है। कोई कुछ, कोई कुछ। जब बहनें अपने भाई का घर तुड़वाने पर तुली हों तो मैं कैसे बचा लूं। एक इंसान इस हद से आगे नहीं जा सकता। मैं भी नहीं जा सकती। हार गई मैं, जिंदगी और इन सब से। गुड बाय दोस्तों। दूसरी वीडियो में भी बोला कि मैं हार गई। तेरे लिए जो किया दिल से किया। तेरी नाराजगी .....। तेरी ये चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं होती।
दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - एएसआई गौरी शंकर, जांचकर्ता, बवानीखेड़ा थाना, भिवानी।