फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन प्रेमी के साथ भागी तो भाई पहुंच गया लड़के की बहन के पास, खेला खूनी खेल

Sun, 13 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Sirsa Murder
बहन प्रेमी के साथ भागी तो भाई ने लड़के के परिवारवालों से बदला लेने की ठान ली। वह कस्सी लेकर लड़के की बहन के पास पहुंचा और देखिए क्या हाल किया।
विज्ञापन

2 of 9
Sirsa Murder
घटना हरियाणा के सिरसा की है, जहां गांव मूसली में वीरवार रात घर में सोई मां-बेटी को एक युवक ने कस्सी से कई वार किये। गर्दन कटने से बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गर्दन, हाथ और सीने पर गहरे घाव होने की वजह से महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Sirsa Murder
हमला करने वाला युवक अपनी बहन को भगा ले जाने का बदला मां-बेटी से लेना चाहता था। पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई जगदीश की शिकायत पर पवन कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

4 of 9
Sirsa Murder
जानकारी के अनुसार, गांव मूसली निवासी मूर्ति देवी और उनकी बेटी बिच्छू देवी वीरवार को घर में अकेली थीं। मूर्ति देवी का पति कृष्ण कुमार अपने पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया था। रात को मां-बेटी घर के बरामदे में चारपाई पर सोईं थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
Sirsa Murder
देर रात करीब एक बजे मूसली गांव निवासी पवन कुमार कस्सी लेकर घर में घुस गया। पवन ने कस्सी से चारपाई पर सोई बिच्छू देवी पर हमला कर दिया। कस्सी के वार से बिच्छू देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। 
विज्ञापन

6 of 9
Sirsa Murder
बेटी की चीख सुनकर मां मूर्ति देवी जाग गई। उसने पवन का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो पवन ने कस्सी से मूर्ति देवी के हाथ, गर्दन और छाती पर वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग उठे। ग्रामीणों को आता देख पवन कस्सी फेंककर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

7 of 9
Sirsa Murder
ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बिच्छू देवी का चारपाई पर गर्दन कटा खून से सना शव देखा। मूर्ति देवी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद मूर्ति देवी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हत्या की सूचना मिलने पर ऐलनाबाद डीएसपी रविंद्र सिंह व ऐलनाबाद थाना प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिच्छू देवी के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

8 of 9
Sirsa Murder
पवन की बहन को भगा ले गया था बिच्छू देवी का भाई
चारपाई पर सोई मां-बेटी को कस्सी से बेरहमी से काटने के पीछे बदला लेने की भावना रही। पवन की बहन रचना को बिच्छू देवी का भाई धर्मपाल दो महीने पहले भगाकर ले गया था। पवन का मानना था कि इसमें बिच्छू देवी ने अपने भाई को सहयोग दिया था। मूर्ति देवी और कृष्ण कुमार का भी रचना को भगाकर ले जाने में भूमिका रही।
विज्ञापन

9 of 9
Sirsa Murder
इस कारण पवन परिवार से बदला लेना चाहता था। कृष्ण कुमार वीरवार सुबह पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया तो इसका पता पवन कुमार को चल गया। बिच्छू और मूर्ति देवी को घर में अकेला पाकर पवन देर रात घर में कस्सी लेकर घुस गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें