प्रेमी का जन्मदिन मनाने के लिए लड़की उसे लेकर एक होटल में गई, लेकिन वहां उसने उसे ऐसा बर्थडे गिफ्ट दे दिया कि वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
लड़की ने सुसाइड की
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। लालकुर्ती एरिया स्थित एक होटल में प्रेमी का जन्मदिन मना रहे प्रेमी-प्रेमिका के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया और कुछ समय बाद प्रेमिका का शव फंदे से झूलता मिला। मामले की जानकारी होटल स्टाफ को लगी तो तुरंत पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और छानबीन करते हुए प्रेमी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
3 of 7
लड़की ने सुसाइड की
वहीं लड़की के इस कदम से प्रेमी सदमे में है। वह बार-बार कह रहा कि सोचा न था कि ऐसा तोहफा मिलेगी। मुझे यकीं नहीं हो रहा कि तुम मुझे ये बर्थडे गिफ्ट दोगी। लड़की ने आत्महत्या की या फिर मामला हत्या का है, अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के आने पर ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, देर रात तक युवती के पिता अंबाला पहुंचे।
4 of 7
लड़की ने सुसाइड की
बस स्टैंड के पास स्थित लालकुर्ती एरिया के एक निजी होटल में कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 निवासी 30 वर्षीय अतुल उर्फ मंगूराम कुरुक्षेत्र की ही युवती प्रदीप कौर (30 वर्षीय) के साथ आया। होटल के रजिस्टर में दोपहर डेढ़ बजे अतुल ने चेक-इन का समय दर्ज कर दोनों कमरे में चले गए। कुछ समय बाद होटल स्टाफ को कमरे से झगड़ने की आवाजें सुनाई दी, जाकर देखा कि प्रदीप कौर का शव कमरे के पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
पति पत्नी ने जान दी
पूछताछ के दौरान अतुल ने पुलिस को बताया कि उसकी बीते चार सालों से प्रदीप से दोस्ती थी। अतुल ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है और उसकी जान-पहचान प्रदीप कौर से हुई। शनिवार को उसका जन्मदिन था और दोनों दोपहर को करीब डेढ़ बजे अंबाला पहुंचे। होटल में जन्मदिन मनाने के दौरान उसकी प्रदीप से बहस हो गई। उसने बताया कि वे दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रदीप के माता-पिता नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
6 of 7
लड़की ने सुसाइड की
अतुल ने बताया कि इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद हुआ था। विवाद काफी बढ़ गया और रिलैक्स होने के लिए वह बाथरूम में चला गया। कुछ मिनट बाद जैसे ही वह बाहर आया तो प्रदीप को पंखे से झूलता पाया। वहीं पुलिस जांच में देखा गया कि मृतका के मुंह से झाग निकल रही थी। उसका पर्स भी बेड पर पड़ा था। प्लेट व अन्य सामान बेड से नीचे गिरे मिले। फिर पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर और दोनों की आईडी भी चेक कर उन्हें अपने कब्जे में लिया।
हत्या या आत्महत्या अभी स्पष्ट नहीं
प्रदीप कौर की होटल में हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि अतुल दिव्यांग है और ठीक से चल भी नहीं सकता। दोनों की चार साल से दोस्ती थी। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर छानबीन की है। युवती के परिजनों के बयानों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।