फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे से निकल रहा था खून, पड़ोसन ने खिड़की से अंदर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 23 Nov 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 5
सुबह सवेरे आंगन में बंधी गाय ने रंभाना शुरु किया। लेकिन किसी ने उसे शांत नहीं किया। पड़ोसन आई तो कमरे के अंदर से कोई भी आवाज नही आई। फिर खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

2 of 5
murder in laksar
लक्सर के सैदाबाद गांव में घर में सो रहे पति-पत्नी की किसी ने निमर्म हत्या कर डाली। कई घंटे बाद पड़ोस की एक महिला मकान में आई तो वारदात का पता चल सका। दंपति के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ थे। जब यह देखा तो उसकी सांसे अटक गई।
विज्ञापन

3 of 5
murder in laksar
शव देखकर मीना के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।  ग्रामीणों की सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

4 of 5
murder in laksar
उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटनास्थल की स्थिति को देखने से लगता है कि रात के वक्त हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से पति-पत्नी के सिर पर लोहे की भारी रॉड जैसी किसी वस्तु से कई वार कर उनकी हत्या की है। पवन सिंह खेती बाड़ी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in laksar
सपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पवन सिंह (55 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह और उसकी पत्नी सर्वेश देवी (50) को रॉड जैसी चीज से गोदा गया है। अभी छानबीन चल रही है। इसके बाद ही स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें