फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में युवक को छलनी किया, कई गोलियां मारी गईं, प्लानिंग जबरदस्त थी

Tue, 17 Apr 2018 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 5
बरवाला में गैंगस्टर का मर्डर
बीच बाजार युवक को गोलियां से छलनी कर दिया गया, करीब 9 गोलियां मारी गईं। प्लानिंग भी इतनी जबरदस्त थी कि कोई कुछ भी न कर पाया।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरवाला में गैंगस्टर का मर्डर
बरवाला में फिर स्विफ्ट कार में सोमवार को युवक भूपेश राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर हत्या कर दी। यह घटना भी उस वक्त हुई जब बरवाला-भरैली फिरनी मार्ग पर शिव मंदिर के पास सुबह हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। भूपेश और उसके परिजनों ने बरवाला चौकी में इस मामले की मौखिक शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने शायद इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बरवाला में गैंगस्टर का मर्डर
करीब आधा दर्जन युवकों ने भूपेश राणा की कार रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। आरोपियों में बरवाला, पंचकूला के अलावा पंजाब के भी आरोपी हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उसे देखकर यह साफ हो गया कि आरोपियों ने इसके लिए पहले ही रेकी कर ली थी।
 

4 of 5
बरवाला में गैंगस्टर का मर्डर
आशंका जताई जा रही है कि हत्या की साजिश पहले रच ली थी, ताकि वारदात को अंजाम दे सकें। इस मामले के आरोपियों पर भी पहले से ही मामले दर्ज हैं जबकि मीत हत्याकांड के आरोपियों पर भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज थे। मीत हत्याकांड में भी पंजाब के एक गैंग का हाथ था, जबकि बरवाला में हुई हत्या के पीछे भी हरियाणा और पंजाब के गैंग के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरवाला में गैंगस्टर का मर्डर
चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, मामले की चल रही है जांच  
इस घटना के बाद पुलिस ने बरवाला चौकी इंचार्ज की लापरवाही को देखते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि गैंगवार में यह हत्या की गई, जिसकी छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसमें पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें