फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर छात्रा से रेप, पीड़िता ने नशे में दौड़ाई कार, अंजाम खौफनाक, तस्वीरें

Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
पीयू के यूआईईटी की छात्रा को नशा देकर उसके साथियों ने उसके साथ रेप किया। उसी बदहवासी में जब पीड़िता ने कार दौड़ाई तो अंजाम खौफनाक हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
हुआ यूं कि सोमवार देर शाम नशे में धुत्त पीयू के यूआईईटी की छात्रा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए बुजुर्ग महिला समते दो लोगों को घायल कर दिया। सेक्टर-46 में गाड़ी छोड़कर लड़की घर आ गई थी। छात्रा के परिजनों के अनुसार लड़की को उसके साथी छात्रों ने शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे घबराकर लड़की ने बदहवासी में ये एक्सीडेंट किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
सेक्टर-45 पुलिस चौंकी के इंचार्ज सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग महिला कमला देवी (80) और रामदरबार निवासी पवन ठाकुर घायल हुए है। घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल पवन ठाकुर ने बताया कि वो सेक्टर-45 में मोटरसाइकिल की सर्विस कराने केगए थे। वह सेक्टर-45 पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो पीछे से उनको लड़की कार से टक्कर मारकर फरार हो गई।

4 of 5
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा सेक्टर-46 की रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम लड़की किसी पार्टी में गई थी। वहां से नशा करके  कार से घर के लिए निकली थी। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेक्टर-34 थाना पुलिस पहले आरोपी लड़की का मेडिकल करवाने जीएमसीएच-32 लेकर गई थी। लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस चोरी से लड़की को दूसरे गेट से निकाल कर जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। सूत्रों के अनुसार मामला सेक्टर-11 थाना पुलिस से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gangrape victim drive car - फोटो : amarujala
परिजनों के मुताबिक लड़की को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की को उसके साथ के छात्रों ने शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण लड़की से हादसा हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें