फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में बैठकर बातें कर रहे जोड़े की बेहरमी से पिटाई, लड़की को भी नहीं बख्शा

Fri, 21 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Haryana News
पार्क में बैठकर लड़का-लड़की आपस में बातें कर रहे थे, तभी कुछ लड़के आए और उन्हे बेहरमी से पीटने लगे। यहां लड़की को भी नहीं बख्श़ा।
विज्ञापन

2 of 10
Haryana News
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है, जहां बुधवार देर शाम लाडवा के ओपी जिंदल पार्क में कुछ युवकों ने एक प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा।
विज्ञापन

3 of 10
Haryana News
घटना लाडवा पुलिस थाना से चंद कदम की दूरी पर तब हुई, जब पार्क में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर बातें कर रहा था। 

4 of 10
Haryana News
इस दौरान पांच छह युवक वहां आ धमके और युवक की पकड़ कर पिटाई करना शुरू कर दिया। इनके चंगुल से छूटकर युवक ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। 
विज्ञापन

5 of 10
Haryana News
पिटाई के समय युवकों ने दोबारा पार्क में मिलने पर जान से मारने की धमकी तक दी। लड़की ने प्रेमी युवक को बचाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन युवकों ने उसकी भी सरेआम पार्क में पिटाई की।
विज्ञापन

6 of 10
Haryana News
इस दौरान पार्क में कुछ लोग भी टहल रहे थे, लेकिन प्रेमी जोड़े पर गालियों साथ लात घूंसों की बौछार देखकर इन्हें किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की और इस दौरान हमलावर युवकों के लात घूंसे जारी रहे।
विज्ञापन

7 of 10
Haryana News
जब उक्त घटना की जानकारी लाडवा थाना के प्रभारी निर्मल कुमार ले ली गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत से साफ इंकार किया। 

8 of 10
Haryana News
उन्होंने बताया कि उनके पास लड़की या लड़के की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही जिंदल पार्क में युवक युवती से हुई मारपीट की कोई जानकारी। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

9 of 10
Haryana News
यहां बता दें कि जिस समय पार्क में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट हो रही थी, उस समय पार्क में मौजूद एक नागरिक ने इस पूरे प्रकरण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
Haryana News
संभवत: इस मामले का खुलासा ना होता, अगर लड़के-लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें