अमृतसर में भीड़-भाड़ वाले बाजार में गैंगवार। दरअसल शहर के थाना बी डिवीजन के नजदीक बुधवार शाम सोनू कंगला गैंग के बॉबी मल्होत्रा ने साथियों के साथ तीन युवकों पर गोलियां चलाईं। इस घटना में गुज्जरपुरा के राहुल उर्फ हरिया, उसका चचेरा भाई दीपू और भतीजा सन्नी घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमृतसर में गैंगवार
- फोटो : amar ujala
गैंगवार में घायल इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गुज्जपुरा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल खुद मौके पर पहुंचे। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 5
अमृतसर में गैंगवार
- फोटो : amar ujala
गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू कंगला खुद जेल में बंद है। उसकी गैर मौजूदगी में गैंग की कमान गुज्जरपुरा के बॉबी मल्होत्रा के हाथ में हैं। दो साल पहले उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को हरिया और दीपू एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था।
4 of 5
अमृतसर में गैंगवार
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान सुल्तानविंड रोड पर बाबी ने साथियों संग तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वे थाना बी डिवीजन के चौक की तरफ भागे, ट्रैफिक जाम होने के कारण वह भाग नहीं सके। हमलावरों ने हरिया और दीपू पर तीन-तीन गोलियां दागीं।
उनको बचाने के लिए जैसे ही सन्नी आया तो उसे भी गोली का निशाना बनाया गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। इस संबंध में चाहल ने कहा कि गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।