लुधियाना से बड़ी खबर है। स्कूल बस के साथ भिड़ंत में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं, कमजोर दिल वाले न देखें।
2 of 6
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
लुधियाना फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल छावनी के पास सोमवार को तेज रफ्तार आल्टो कार की खड़ी स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें अध्यापक यूनियन जलालाबाद का प्रधान, उनकी बेटी, भांजी और कार ड्राइवर शामिल हैं। बस सवार बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
3 of 6
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सरकारी स्कूल डंडीकरीम जलालाबाद में तैनात अध्यापक प्रदीप कुमार अपनी आल्टो कार में बेटी रंजना, भांजी डॉ. मोनिका और ड्राइवर निर्मल सिंह के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे।
4 of 6
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
जब उनकी कार बद्दोवाल के पास पहुंची तो अचानक कार बाबा ईशर सिंह नानकसर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खड़ी बस से टकरा गई। ड्राइवर चरण सिंह निवासी शिमलापुरी बच्चों को मुल्लांपुर से लेकर लुधियाना जा रहा था। अचानक किसी बच्चे को उल्टी आने के कारण उसने बस को किनारे पर रोक लिया। उसी वक्त मुल्लांपुर साइड से आ रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर बस को पीछे से टकरा गई।
5 of 6
लुधियाना में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल के दूसरी तरफ आईटीबीपी का आफिस था। आवाज सुनकर आईटीबीपी बद्दोवाल के जवान मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भयंकर था कि कार ड्राइवर का सिर दो हिस्सों में बंट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़ पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों की जेब से उनके घर के पते, मोबाइल नंबर हासिल करके उनके परिजनों को सूचित किया। जानकारी मिलते ही डा. मोनिका के लुधियाना शहर में रहने वाले चाचा ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। थानेदार बलबीर सिंह ने कहा कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। ओम प्रकाश निवासी लुधियाना के बयानों पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।